scriptप्रदेश में हिमालयन बियर का जोड़ा हमारे पास, 22 साल का है स्लॉथ बियर रॉबर्ट | We have a pair of Himalayan bears in the state, 22 years old sloth bea | Patrika News

प्रदेश में हिमालयन बियर का जोड़ा हमारे पास, 22 साल का है स्लॉथ बियर रॉबर्ट

locationग्वालियरPublished: Jun 02, 2023 11:50:45 pm

Submitted by:

Mahesh Gupta

चिडिय़ाघर में कुल 5 भालू, इनमें 3 स्लॉथ बियर भी शामिल

प्रदेश में हिमालयन बियर का जोड़ा हमारे पास, 22 साल का है स्लॉथ बियर रॉबर्ट

प्रदेश में हिमालयन बियर का जोड़ा हमारे पास, 22 साल का है स्लॉथ बियर रॉबर्ट

ग्वालियर.

नेशनल ब्लैक बियर डे

चिडिय़ाघर में विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु हैं, जिन्हें देखने के लिए हर साल लाखों विजिटर्स पहुंचते हैं। बच्चों में खास आकर्षण का केन्द्र भालू रहता है। हमारे पास हिमालयन भालू का नर और मादा जोड़ा है, जो प्रदेश में कहीं नहीं है। इसके साथ ही एक स्लॉथ बियर की उम्र 22 साल है। इस समय चिडिय़ाघर में कुल 5 भालू हैं। इनमें से 2 हिमालयन बियर और 3 स्लॉथ बियर हैं।
पुणे चिडिय़ाघर से 2010 में लाया गया था रॉबर्ट
भालू की उम्र लगभग 32 से 35 साल होती है। हमारे पास स्लॉथ बियर रॉबर्ट 22 साल का है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। इसे 2010 में पुणे चिडिय़ाघर से लाया गया था। यह चिडिय़ाघर में पुराने एनिमल्स में से एक है। 2016 से विलासपुर चिडिय़ाघर से स्लॉथ बियर लाए गए। वहीं 2018 में त्रिपुरा चिडिय़ाघर से हिमालयन बियर लाए गए।
ओपन केज में बनाई मचान
भालू की सुविधा के लिए चिडिय़ाघर प्रबंधन ने ओपन केज में मचान बनाई है, जहां भालू काफी वक्त बिताते हैं। इसके साथ ही एक ओपन केज में बेलपत्र का पेड़ भी लगा है, जहां वे एंजॉय करते हैं। भालू को खाने में वेजेटेबल, फ्रूट भुने चने, दलिया, चपाती हनी के साथ दिया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो