ग्वालियरPublished: Jul 27, 2023 11:21:26 am
Ashtha Awasthi
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी के कारण अंचल का मौसम बदल गया। अंचल के जिलों में बारिश दर्ज हुई, लेकिन ग्वालियर में बादल ही छा सके। बादल छाने की वजह से मौसम में ठंडक रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश के आसार जताए हैं।
बंगाल की खाडी़ में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से नमी बढ़ी है। इसके आगे बढऩे पर बारिश में तेजी आएगी। इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन भी ऊपर की ओर खिसक रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 2.6 डिसे अधिक रहा। इससे दोपहर तक मौसम में उमस रही, लेकिन शाम बादल छा गए। तेज हवा चली, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। न्यूनतम तापमान 26.6 डिसे रिकार्ड हुआ।