17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इऩ 5 जिलों में चलेगी शीतलहर, तेज बारिश का भी Alert

Cold Weather: कड़ाके की सर्दी को रहें तैयार... इस बार 4 डिग्री से नीचे जाएगा तापमान, शीतलहर व कोल्ड डे के साथ कोहरे के दिन होंगे ज्यादा

2 min read
Google source verification
Weather

Weather

Cold Weather: सर्दी का सितम सहने के लिए तैयार रहें। दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच सर्दी ज्यादा सितम ढहाएगी। कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवा की वजह से न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच भी आ सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिसंबर से फरवरी के बीच पडऩे वाली सर्दी का पूर्वानुमान जारी किया है।

इसके अनुसार दिसंबर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाएगा। इससे शहर शीतलहर की चपेट में रहेगा। कोल्ड वेव के साथ-साथ घना कोहरा भी भी जाएगा। मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, भिंड में शीतलहर का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। दतिया में तीव्र शीतलहर भी रह सकती है। दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

दिसंबर में बारिश की संभावना 33 फीसदी

-दिसंबर में मावठ की संभावना कम है। पश्चिमी विक्षोभ आने पर हल्के बादल छा सकते हैं। कई जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है। नमी आने पर कोहरा छाएगा। दिसंबर के आखिरी 12 दिन में सर्दी ज्यादा रतार पकड़ेगी। 1 से 15 जनवरी के बीच मावठ की संभावना बन सकता है। जनवरी में भी कोहरा छाएगा।

-कोहरे से दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच रह सकती है। अंचल में घना कोहरा छाएगा।

ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना की राशि 5 हजार तक बढ़ेगी , CM ने कर दिया ऐलान


इन कारणों से पड़ेगी अधिक सर्दी

प्रशांत महासागर की सतह का तापमान सामान्य से नीचे है। भू मध्य रेखीय प्रशांत महासागर में एल नीनो सक्रिय है। दिसंबर से फरवरी के बीच ला लीना की परिस्थिति विकसित होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

हिंद महासागर की सतह का तापमान भी भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है।

पिछले साल बिना शीतलहर के विदा, इस बार होगी ज्यादा सर्दी

दिसंबर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन दिसंबर 2023 बिना शीतलहर के विदा हुआ था। लोग रात की तुलना में दिन में सर्दी से ज्यादा ठिठुरे थे। दिसंबर के 30 दिनों में रात का तापमान सामान्य से 3 बार ही नीचे आया था। 27 दिनों तक सामान्य ऊपर रहा था। इस कारण रात में सर्दी कम रही। इस बार वैसी स्थिति नहीं रहेगी। दिन व रात में कड़ाके की सर्दी रहेगी।

यह रह सकती है सर्दी की स्थिति

शीतलहर- 14-16 दिन

कोल्ड डे- 8-10 दिन

कोहरा- 12-14 दिन

पारे की चाल

समय तापमान

5:30- 12.0
08:30- 12.4
11:30- 23.8
14:30- 27.8
17:30- 22.6