scriptweather update monsoon imd issued heavy rainfall alert thunder | IMD Weather Forecast : चक्रवात की रफ्तार बढ़ी अब होगी भयंकर बारिश, अलर्ट जारी | Patrika News

IMD Weather Forecast : चक्रवात की रफ्तार बढ़ी अब होगी भयंकर बारिश, अलर्ट जारी

locationग्वालियरPublished: Jul 29, 2023 10:06:22 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

IMD Weather Forecast: मध्य प्रदेश में जुलाई अंत तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मानसून की बढ़ती एक्टिविटी के चलते दो दिन तेज बारिश होगी। मौसम विभाग का बुलेटिन जारी, 26 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम।

monsoon_1.jpg

IMD Weather Forecast: मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। बीते कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई थी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तरी ओडिशा पर बना कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में कमजोर पड़कर ओडिशा, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बन गया है जिसके कारण प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.