scriptWeather updates: Alert of heavy rain from 28 to 31 August | Weather updates : ठहरा मानसून फिर से मचाएगा उत्पात, 28 से 31 अगस्त तक झमाझम बारिश का Alert | Patrika News

Weather updates : ठहरा मानसून फिर से मचाएगा उत्पात, 28 से 31 अगस्त तक झमाझम बारिश का Alert

locationग्वालियरPublished: Aug 27, 2023 10:53:28 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

Weather updates : मानसून ब्रेक होने से शहर में राजस्थान की हवा ने दस्तक दे दी। 9 से 10 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली। इस हवा ने नमी को सोखना शुरू कर दिया है। गर्मी की वजह से 48 घंटे में नमी सूख जाएगी, जिससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है। इससे शहर सहित अंचल में गर्मी रफ्तार पकड़ेगी। हवा चलने की वजह से उमस कम रहेगी।

new_project.jpg
monsoon

सुबह से ही मौसम बदल गया था। सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन राजस्थान की हवा के चलने से धीरे-धीरे मौसम बदल गया। दिन के तापमान में उछाल आ गया और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण फिर से एसी व कूलर चलाने पड़ रहे हैं। बिजली की खपत भी बढ़नी शुरू हो गई है। दोपहर में गर्मी अधिक रही।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.