scriptदो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम | weather will change again after two days | Patrika News

दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

locationग्वालियरPublished: Feb 18, 2020 12:27:45 am

Submitted by:

Rahul rai

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बनने से 20 और 21 फरवरी को मौसम में फिर बदलाव आएगा और हल्के बादल छाएंगे

दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

ग्वालियर। मौसम में आए बदलाव से दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन रात में सर्दी का असर बरकरार है। इससे दिन और रात के तापमान में तीन गुना से अधिक अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बनने से 20 और 21 फरवरी को मौसम में फिर बदलाव आएगा और हल्के बादल छाएंगे। जिससे दिन और रात के तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।
इस महीने रहेगी हल्की सर्दी
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फरवरी में हल्की सर्दी का अहसास होता रहेगा। रात को ठंडक का असर अधिक रहेगा। दिन में गर्मी का अहसास होगा। मार्च के दूसरे सप्ताह में गर्मी दस्तक देगी।
तीन दिन में 4.3 गिरा पारा
तीन दिन में रात का पारा 4.3 डिग्री गिर गया है। 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को 9.5 डिग्री पर आ गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो