scriptबेटों ने पत्नियों के साथ मिलकर बुढ़ी मां पर क्या-क्या किए सितम, जानिए | What did sons do with wives on old mothers? Know | Patrika News

बेटों ने पत्नियों के साथ मिलकर बुढ़ी मां पर क्या-क्या किए सितम, जानिए

locationग्वालियरPublished: Oct 14, 2019 12:47:46 am

Submitted by:

Harpal chauhan

पुलिस ने दोनों बेटों और बहू पर सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

बेटों ने पत्नियों के साथ मिलकर बुढ़ी मां पर क्या-क्या किए सितम, जानिए

बेटों ने पत्नियों के साथ मिलकर बुढ़ी मां पर क्या-क्या किए सितम, जानिए

ग्वालियर। जिस मां ने बेटे को 9 माह तक कोख में रखा। जब उसने दुनिया में कदम रखा तो मां ने ही चलना सिखाया और इस काबिल बनाया कि वह अपने पैरों पर खड़े हो सके। लेकिन उन्हीं बेटों ने मां पर सितम करना शुरू कर दिए। उन्होने पत्नियों के साथ मिलकर मां को पीटा और फिर घर से निकाल दिया। बेटो से दुखी होकर कई दिन मां चुपचाप सहती रही। लेकिन जब सहन नहीं हुआ तो थाने जाकर पुलिस को बताया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मारपीट, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक हरकोटा सीर निवासी तारा बाई(60)को उनके बेटे प्रमोद, राजू शर्मा और बहू पिंकी और तृप्ति ने पीटा है। तारा बाई के पति का निधन हो चुका है। इसके बाद बेटों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बातो पर उन्हें ताना मारने लगे। धीरे-धीरे उनकी पिटाई करने लगे। 12 अक्टूबर की रात को दोनों बेटों ने पत्नियों के साथ मिलकर मां तारा को पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी। इससे मन नहीं भरा तो उन्हें घर से निकाल दिया। जनकगंज थाना पुलिस ने तारा बाई की शिकयत पर प्रमोद, राजू, पिंकी और तृप्ति पर मारपीट, धमकी और सीनियर सिटीजन के तहत मामला दर्ज किया है।
बेटी के घर रहने को मजबूर
बेटो और बहू द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने के बाद उन्होंने अपनी बेटी का सहारा लिया। बताय जाता है कि बेटी बहोड़ापुर इलाके में रहती है। अब ताराबाई उसी बेटी के पास रह रही है। अपना घर छोडक़र उन्हें मजबूरन बेटी के पास रहना पड़ रहा है।
इनका कहना है
बेटो और बहू ने मिलकर तारा के पीटा फिर उन्हें घर से निकाल दिया। इस पर दोनों बेटे और उनकी पत्नियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
बट्टूलाल तिवारी, एएसआई जनकगंज थाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो