मेरा क्या कसूर था...पापा
ग्वालियरPublished: Nov 20, 2022 11:20:15 pm
पति-पत्नी के बीच विवाद महिला के मायके में 17 नवंबर रात हुआ। पुलिस ने आरोपी के घर पर भी तलाश की, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस को मासूम का शव तक नहीं मिला है।


मेरा क्या कसूर था...पापा
मुरैना. पति-पत्नी के झगड़े में दो माह के बेकसूर की मासूम की जान चली गई। पति की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा तो देखिए वह सब जानते हुए मासूम का उपचार के बहाने घर से ले गया, लेकिन अब वापस नहीं आया। बाद में पत्नी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पति-पत्नी के बीच विवाद महिला के मायके में 17 नवंबर रात हुआ। पुलिस ने आरोपी के घर पर भी तलाश की, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस को मासूम का शव तक नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार सबलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कटघर में महिला कल्पना (२५) अपने पति भूकन पुत्र राजेंद्र कुशवाह से विवाद के चलते मायके में रह रही थी। १७ नवंबर को पति भी अपनी ससुराल में पहुंच गया। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। महिला के अनुसार तैश में पति ने रजाई खींच दी जिससे मासूम बच्चा जमीन पर गिर पड़ा। पति-पत्नी ने उसे उठाकर चारपाई पर लिटा लिया और सो गए। सुबह जब उठे तो बच्चे में कोई हरकत नहीं दिखी। इसलिए भूकन बच्चे को उपचार के नाम पर लेकर चला आया। 18 नवंबर को दिन भर इंतजार किया, लेकिन भूकन नहीं लौटा, १९ को भी इंतजार करने पर नहीं आया तो महिला कल्पना ने थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई।
महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पति भूकन के गांव सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दोहरेकापुरा में तलाश की तो आरोपी घर पर नहीं मिला। इसलिए पुलिस बच्चे का शव भी बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस और महिला ने इस विवाद पर कोई जानकारी नहीं दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र ङ्क्षसह गुर्जर के अनुसार वास्तविकता का पता तो आरोपी के सामने आने पर ही चल पाएगा।