scriptस्टेशन के प्लेटफार्म पर क्यों लगाते हैं यात्री दौड़? | Why do passengers run on station platforms? | Patrika News

स्टेशन के प्लेटफार्म पर क्यों लगाते हैं यात्री दौड़?

locationग्वालियरPublished: Sep 17, 2019 08:48:13 pm

रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड खराब होने से इन दिनों यात्रियों को प्लेफार्म पर दौड़ लगाना पड़ रही है। ऐसे में कई बार यात्री गाड़ी पकड़ने के लिए दौड़ लगाते समय हादसे का शिकार हो रहे हैं।

स्टेशन के प्लेटफार्म पर क्यों लगाते हैं यात्री दौड़?

स्टेशन के प्लेटफार्म पर क्यों लगाते हैं यात्री दौड़?

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पर इन दिनों कोच डिस्प्ले और कैमरों के खराब होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। कई बार ट्रेन आने पर कोच की सही लोकेशन पता नहीं चलने से लोगों को कोच तक पहुंचने के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय पर डिस्प्ले बोर्ड लगा हुआ है, इस बोर्ड पर छह ट्रेनों में से मात्र तीन ट्रेनों की लोकेशन ही बताई जाती है। रेलवे स्टेशन पर बने पूछताछ कार्यालय पर यात्री रेलवे से संबंधित कोई जानकारी लेने जाते हैं तो कर्मचारी स्क्रीन खराब होने का बहाना बनाकर यात्री को गुमराह कर देते हैं। वहीं स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगे कैमरों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कैमरों की स्क्रीन पर किसी भी प्लेटफॉर्म की स्थिति दिख जाती है। कई कैमरों की लोकेशन सही नहीं आ रही है। कोच डिस्प्ले सही नहीं होने से कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। वहीं कई बार हालात यह हो जाते हैं कि कोच डिस्प्ले पर एसी बोगी आगे की जगह पीछे दर्शा दी जाती है, ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ता है और ट्रेन आने पर कोच तक पहुंचने के लिए दौड़ लगानी पड़ती है।
अधिकारी नहीं मानते गलती
रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले और कैमरे काफी समय से खराब हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद रेलवे के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। यात्रियों द्वारा शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, इससे यात्रियों का विश्वास यहां से कम होने लगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो