scriptपति डालता था ये गलत काम करने का दबाव, पत्नी ने दे दी अपनी जान | wife commuted suicide in front of husband | Patrika News

पति डालता था ये गलत काम करने का दबाव, पत्नी ने दे दी अपनी जान

locationग्वालियरPublished: Sep 07, 2018 02:26:59 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

पति डालता था ये गलत काम करने का दबाव, पत्नी ने दे दी अपनी जान

woman death news

पति डालता था ये गंदा काम करने का दबाव, पत्नी ने दे दी अपनी जान

ग्वालियर. सिंकदर कंपू इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है मृतका का पति शराब पीने का आदी था। इस कारण उस पर कर्जा हो गया था। कर्जा उतारने के लिए पत्नी को परेशान करता था। जबकि मृतका के भाई का कहना है जीजा उसकी बहन को मायके से पैसे लाने के लिए परेशान करता था। उसकी मारपीट करता था। ससुरालवालों ने उसकी हत्या की है। वह खुदकुशी नही कर सकती। फिलहाल माधोगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक शीतला कॉलोनी बारह बीघा (सिंकदर कंपू) निवासी सपना कुशवाह (27) पत्नी जयकिशन ने गुरुवार सुबह खुदकुशी कर ली। सपना के पति ने पुलिस को बताया वह सुबह मजदूरी करने चला गया था। उसके बाद सपना ने फांसी लगा ली। फांसी की खबर पता लगते ही सपना का भाई अरविंद और अन्य परिजन भी आ गए। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा। बहन को फांसी पर लटका देख अरविंद ने उसके पति और ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहराया।

यह भी पढ़ें

दो सगे भाइयों ने मांगा 15 लाख का टेरर टैक्स, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

 

रिपोर्ट भी की थी लेकिन कार्रवाई नही हुई
अरविंद ने बताया जय किशन पर काफी कर्जा हो गया है। ससुरालवाले सपना को ताने मारते कि दहेज में कुछ नहीं लाई तो अब मायके से पैसे लेकर आ ताकि यह कर्जा उतर जाए। मना करने पर सपना को पीटते थे। एक बार सपना ने थाने में रिपोर्ट भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बेटे ने बताया, मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा
सपना के एक बेटी और एक बेटा है। अरविंद ने बताया बेटी से पूछा तो उसने बताया बुधवार को मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ था। घटना के वक्त दोनों बच्चे दूसरे कमरे में थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो