scriptगला घोंटकर पत्नी की हत्या, पति फरार | Wife strangled to death, husband absconding | Patrika News

गला घोंटकर पत्नी की हत्या, पति फरार

locationग्वालियरPublished: Dec 08, 2019 11:09:48 pm

Submitted by:

Puneet Shriwastav

बेटा घर लौटा तब पता चला मां की हत्या हो गई

Attempt to tell murder as suicide

गला घोंटकर पत्नी की हत्या, पति फरार

पुनीत श्रीवास्तव@ ग्वालियर। आधी रात को पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर हत्या को सुसाइड बनाने की कोशिश भी की। लेकिन नाकाम रहा तो शव को लावारिस छोडक़र भाग गया।

वारदात के वक्त पति, पत्नी अकेले थे। बडा बेटा गिट्टी उतरवाने के लिए गया था। दोनों छोटे बेटे भी घर पर नहीं थे। रात दो बजे करीब बड़ा बेटा घर लौटा तो उसे मां का शव लावारिस पड़ा मिला। परिजन ने पुलिस को बताया पिता करीब १५ दिन से तनाव में थे। रात को दंपती के बीच विवाद हुआ है। उसमें पत्नी की हत्या कर पति भाग गया।
महावीर प्रजापति निवासी कंपू ने बताया श्रीकृष्ण कॉलोनी, सिंकदर कंपू में रात के वक्त फूफा सरजू ने बुआ नीलम (४८) की हत्या कर दी। सरजू का बिल्डिंग मेटेरियल की सप्लाई का काम था।
बडा बेटा केतन अब काम संभाले था।रेत सप्लाई करना थी तो केतन शनिवार रात करीब ९ बजे घर से निकल गया मझला बेटा राज इसी कॉलोनी में ही नया मकान बनवा रहा है तो वहां सो रहा था। जबकि छोटा बेटा दीपेश बहन के घर गया था। घर में सिर्फ सरजू और नीलम थे। उनमें किसी बात पर कहासुनी हुई है। उसमें आक्रोशित होकर बुआ को पीटा, फिर उनकी छाती पर बैठकर साड़ी से गला घोंट दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो