script

जवान की रास्ते में महिला से मुलाकात, फिर प्यार चढ़ा परवान और एक दिन ऐसा हुआ अंजाम

locationग्वालियरPublished: Jan 05, 2020 07:16:45 pm

Submitted by:

monu sahu

जवान ने पत्नी को मृत बताकर महिला से संबंध भी बनाए

woman alleges rape by jawan

जवान की रास्ते में महिला से मुलाकात, फिर प्यार चढ़ा परवान और एक दिन ऐसा हुआ अंजाम

ग्वालियर। शहर में रहने वाले एक जवान ने अपनी पत्नी को मृत बताकर एक महिला से पहले शारीरिक संबध बनाए और बाद में उससे वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। कई महीनों तक यह चलता रहा,जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो वह भाग गया। महिला उसके पास वहां भी पहुंच गई, लेकिन उसने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। तब परेशान होकर महिला कंपू थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता गुड़ी गुड़ा का नाका इलाके में रहती है। उसने बताया मंडी में सब्जी लेने जाते समय मई 2017 में अनिल कुमार थापा से उसकी मुलाकात हुई तो दोनों में दोस्ती हो गई। अनिल ने उसे बताया कि वह 15 एमपी बटालियन में है। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। 7 मई 2017 को अनिल उसके घर पहुंचा। महिला को अपने घर ले गया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने विरोध किया तो बोला शादी करेगा। कई महीने तक यह चलता रहा, लेकिन उसने शादी नहीं की।
फरवरी 2019 में बल्लाबरम 17 जेके चेन्नई मे उसका तबादला हो गया। इसके बाद वह चला गया। जुलाई में फिर ग्वालियर आकर 3 दिन उसके घर में रहकर फिर संबंध बनाए। शादी के लिए कहा तो बोला नवंबर में आकर शादी करेगा। 20 नवंबर को वह फिर आया और 25 तक रुका। इस बीच भी लगातार शारीरिक संबध बनाए। जब शादी की कहा तो मना कर दिया और देहरादून भाग गया। कई बार फोन लगाया, लेकिन उसने नहीं उठाया। अनिल से मिलने वह देहरादून पहुंची तो उसने मारपीट कर भगा दिया। यही नहीं जान से मारने की धमकी दी।
पति से अलगाव
पीडि़त महिला पति से अनबन के चलते काफी समय से बच्चे के साथ अलग रह रही थी। इसी बात का फायदा उठाकर सिपाही ने उससे दोस्ती कर संबंध बनाए और उसे धोखा देकर भाग निकला।

ट्रेंडिंग वीडियो