script

दिनदहाड़े घर मे घुसे बदमाश ने महिला को पीटा,फिर की घिनौनी हरकत

locationग्वालियरPublished: Sep 16, 2018 11:32:59 am

Submitted by:

monu sahu

दिनदहाड़े घर मे घुसे बदमाश ने महिला को पीटा,फिर की घिनौनी हरकत

woman dead

दिनदहाड़े घर मे घुसे बदमाश ने महिला को पीटा,फिर की घिनौनी हरकत

ग्वालियर। दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाश ने अकेली बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा। घूसे मारकर उसके दांत तोड़ डाले। महिला को पीट-पीटकर बेहोश कर उनके शरीर से गहने उतारे और पर्स से रुपए लूटकर भाग निकला। हैरत की बात है बदमाश करीब 25 मिनट हंगामा बरपाता रहा लेकिन पड़ोसियों को भनक भी नहीं लगी। महिला को होश आया तो फोन लगाकर बेटी को बताया। शाम को बेटी और पति घर लौटकर आए तब पुलिस बुलाई। लूट शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे न्यू रेशम मिल (हजीरा) में कमला (62) पत्नी बेताल परमार के साथ हुई। बेताल सिक्योरिटी गार्ड है।
घर में बुजुर्ग दंपती के अलावा उनकी शादीशुदा बेटी रहती है। बेटी अनुराधा की ससुराल में अखंड रामयण का कार्यक्रम था। शुक्रवार को बलवान उसे लेकर साथ गए थे। घर में कमला अकेली थी। दोपहर करीब २ बजे बदमाश ने उनके घर के दरवाजे की कुंदी खटखटाई। दरवाजा खोला तो बदमाश अंदर घुस आया। बोला किराए से कमरा चाहिए।
कमला ने कहा वह किराए पर कमरा नहीं देते। अंदर का हाल लेकर बदमाश चला गया। वह समझ गया कमला घर में अकेली है। करीब 5 मिनट बाद बदमाश ने दरवाजे के गैप में हाथ डालकर कुंदी खोली और घर के अंदर घुस आया। महिला ने विरोध किया तो घूसे मार-मारकर उन्हें बेहोश कर दिया। फिर कमला से बाले और गले का मंगलसूत्र उतारा और उनके पर्स में रखे ५ हजार रुपए भी लूट लिए। कमरे में जाकर तलाशी ली और पूजा की अलमारी में रखे पीतल के ठाकुरजी और उनका सिंहासन लूटकर भाग निकला। लूट का पता चलने पर टीआइ आलोक परिहार मौके पर पहुंचे। आस-पास लगे कैमरे भी देखे। एक कैमरे में बदमाश की पीठ दिखाई दी है। फिलहाल हजीरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हत्या करना चाहता था बदमाश
बदमाश मुझे घूंसे मारे जा रहा था। मैं उससे बार-बार बोल रही थी मुझे छोड़ दो, लेकिन उसे बिल्कुल तरस नहीं आया। मैं चिल्लाई तो बदमाश ने मेरा गला दबा दिया। बोला चिल्लाई तो उसे जान से मार देगा। मैं बेहोश हो गई तो उसे लगा होगा मर गई। होश आया तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जेवर गायब थे।
जैसा की लूट की शिकार हुई कला देवी ने पत्रिका को बताया
आधा घंटे बेहोश रहने पर होश आया
बदमाश ने कमला को बेरहमी से पीटा। घूसे मारकर उनके दांत तोड़ दिए और उनकी आंख भी सूज गई। करीब आधा घंटे वह जमीन पर बेहोश पड़ी रही। होश आया तो मोबाइल का एक बटन दबाया। फोन बेटी के पास गया। उन्हें घटना बताई तो बेटी ने पड़ोसी मान सिंह की बेटी को फोन लगाकर घर भेजा।
5 लाख की चोरी करने वाले पर शक
बेताल ने बताया वर्ष 2011 में उनके घर 5 लाख की चोरी हुई थी। पुलिस ने एक चोर को भी पकड़ा था। उससे उनकी दुश्मनी हो गई थी। मामला कोर्ट में भी चला। बाद में वह केस भी जीत गया था। बेताल को शक है हो सकता है लूट में उसका हाथ हो।
लंबा और मोटा था बदमाश
कमला ने बताया बदमाश करीब 25 से 30 साल के बीच का होगा। वह लाल शर्ट और सफेद पेंट पहने था। उसका कद लंबा और शरीर से मोटा था। बोलचाल से ग्वालियर का ही लग रहा था।
घर में अकेली महिलाएं टारगेट पर
बदमाशों के टॉरगेट पर घर में अकेली रहने वाली महिलाएं हैं। कुछ महीने पहले ही लक्ष्मीबाई कॉलोनी में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर बदमाश लूट पाट करके भाग निकले थे। डर के कारण उन्होंने शहर छोडऩे का मन भी बना लिया था। इससे पहले खेरापति कॉलोनी में भी एक महिला को बंधकर बनाकर बदमाश डाका डाल चुके हैं।
woman

ट्रेंडिंग वीडियो