script

युवती ने फांसी लगाकर की हत्या, मृतका की मां बोली- सहेली को वो है जिम्मेदार

locationग्वालियरPublished: Aug 10, 2019 01:32:38 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

उसकी मां का आरोप है पड़ोस में रहने वाली बेटी की सहेली के पास कुछ तस्वीर और रिकॉर्डिंग थी। वो उसे परेशान कर रही थी।

woman commuted suicide in depression

युवती ने फांसी लगाकर की हत्या, मृतका की मां बोली- सहेली को वो है जिम्मेदार

ग्वालियर. अवाड़पुरा में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। उसकी मां का आरोप है पड़ोस में रहने वाली बेटी की सहेली के पास कुछ तस्वीर और रिकॉर्डिंग थी। वो उसे परेशान कर रही थी। फिलहाल कंपू पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक इन्द्रा नगर अवाड़पुरा निवासी अनम खान (22) पुत्री कमर मोहम्मद ने 3 अगस्त (शनिवार) को फांसी लगाई थी। घरवाले उसे अस्पताल लेकर आए। 7 दिन इलाज के बाद गुरुवार रात उसने दम तोड़ दिया। मां निलोफर ने बताया शनिवार को अनम सहेली की दुकान पर गई थी। वहां से रोते हुए लौटी। इसके बाद फोन पर सहेली से बात हुई। सहेली का कहना था उसके पास उसकी कुछ फोटो और रिकॉर्डिंग हैं। इससे वह परेशान थी। सहेली और उसके दोस्त ने बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

जज के बंगले पर तैनात जवान ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

जहर खाने से फर्नीचर कारीगर की मौत
माधौगंज आपागंज निवासी अमजद खान फर्नीचर कारीगर ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया तबियत बिगडऩे पर घरवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ देर इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है अमजद की जहर खाने से मौत हुई है।

यह भी पढ़ें

रातों की नींद कर दी बिजली ने खराब, दिन में भी चैन नहीं, फॉल्ट ने कर दिया जीना मुश्किल



लापता हुई नाबालिग लडक़ी आगरा में मिली
मुरार से लापता हई नाबालिग लडक़ी आगरा में मिली। पुलिस को पता चला तो वहां जाकर लडक़ी को ग्वालियर लेकर आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक 14 साल की लडक़ी मुरार इलाके से अचानक लापता हो गई थी। घरवालों ने खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर मुरार थाने जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी तभी खबर मिली कि वह आगरा में है। इसके बाद मुरार से पुलिसकर्मी आगरा गए और उसे बरामद करके लाए। वह आगरा कैसे पहुंची। उसे कौन लेकर गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो