scriptरात को पति से झगड़ा, सुबह ब्लेड से काटी हाथ की नस | woman cut his hand by knief | Patrika News
ग्वालियर

रात को पति से झगड़ा, सुबह ब्लेड से काटी हाथ की नस

फोन नहीं उठने पर मुंहबोला भाई घर आया तब घटना पता चली

ग्वालियरJun 14, 2019 / 06:45 pm

Gaurav Sen

woman cut his hand by knief

रात को पति से झगड़ा, सुबह ब्लेड से काटी हाथ की नस

ग्वालियर। घरवालों के विरोध के बाद भी एक साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली, लेकिन प्यार ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर तकरार होने लगी। कभी-कभार विवाद इतना बढ़ जाता कि उनमें हाथापाई भी होने लगी। गुरुवार रात को फिर झगड़ा हुआ, लेकिन इस बार पत्नी ने ब्लैड से अपने बाएं हाथ की नस काट ली। खून इतना बहा कि उसके कपड़े लाल हो गए। खुद को मुंह बोला भाई बताने वाला जब उनके घर पहुंचा तब घटना सामने आई। यह दास्ता सिंधिया नगर निवासी मुस्कान सविता की है।

मुस्कान ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले सुनील सविता से लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद दोनों सिंधिया नगर सरकारी मल्टी में रहने लगे। बुधवार रात को सुनील से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद सुनील घर से चला गया। सुबह करीब 4 बजे मुस्कान ने अपने हाथ की नस काट ली। सुबह करीब 11 बजे खुद को मुंहबोला भाई बताने वाला मिलिन प्रजापति उनके घर पहुंचा तब घटना पता चली। उसने देखा मुस्कान के हाथ खून से लथपथ हैं, कपड़े भी लाल हो रहे थे। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। इसके बाद मुस्कान को अस्पताल लेकर आए। इलाज कराने के बाद पुलिस ने मुस्कान के बयान लिए।

फोन नहीं उठा तो घर पहुंच गया
मैं मुस्कान को बहन मानता हूं। गुरुवार सुबह मैंने उसे फोन किया तो उसने उठाया नहीं। मुझे शक हुआ तो उनके घर पहुंचा, देखा दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह दरवाजा खोला तो मुस्कान के हाथ खून से लथपथ थे। वह ब्लैड से हाथ की नस काट चुकी थी। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर आया।
जैसा कि मुंह बोले भाई मिलिन प्रजापति ने पत्रिका को बताया

मुस्कान का कहना था पति रात को लेट आया इसलिए झगड़ा हुआ। सुबह उसने हाथ की नस काट ली। हालांकि उसका कहना है वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
यदुनाथ सिंह तोमर, टीआई विश्वविद्यालय थाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो