मुस्कान ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले सुनील सविता से लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद दोनों सिंधिया नगर सरकारी मल्टी में रहने लगे। बुधवार रात को सुनील से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद सुनील घर से चला गया। सुबह करीब 4 बजे मुस्कान ने अपने हाथ की नस काट ली। सुबह करीब 11 बजे खुद को मुंहबोला भाई बताने वाला मिलिन प्रजापति उनके घर पहुंचा तब घटना पता चली। उसने देखा मुस्कान के हाथ खून से लथपथ हैं, कपड़े भी लाल हो रहे थे। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। इसके बाद मुस्कान को अस्पताल लेकर आए। इलाज कराने के बाद पुलिस ने मुस्कान के बयान लिए।
फोन नहीं उठा तो घर पहुंच गया
मैं मुस्कान को बहन मानता हूं। गुरुवार सुबह मैंने उसे फोन किया तो उसने उठाया नहीं। मुझे शक हुआ तो उनके घर पहुंचा, देखा दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह दरवाजा खोला तो मुस्कान के हाथ खून से लथपथ थे। वह ब्लैड से हाथ की नस काट चुकी थी। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर आया।
जैसा कि मुंह बोले भाई मिलिन प्रजापति ने पत्रिका को बताया
मुस्कान का कहना था पति रात को लेट आया इसलिए झगड़ा हुआ। सुबह उसने हाथ की नस काट ली। हालांकि उसका कहना है वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
यदुनाथ सिंह तोमर, टीआई विश्वविद्यालय थाना