scriptपति ने लगाई जान की बाजी फिर भी चली गई पत्नी की जान | woman dead in house fire in morena | Patrika News

पति ने लगाई जान की बाजी फिर भी चली गई पत्नी की जान

locationग्वालियरPublished: Apr 24, 2019 12:55:53 pm

Submitted by:

monu sahu

पति ने लगाई जान की बाजी फिर भी चली गई पत्नी की जान

woman dead

पति ने लगाई जान की बाजी फिर भी चली गई पत्नी की जान

ग्वालियर। मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र के नेपरी गांव में एक महिला ने अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। महिला के शरीर पर लगी आग बुझाने के प्रयास में उसका पति भी बुरी तरह झुलस गया। महिला की जिला अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। पति का उपचार किया जा रहा है। घटना मंगलवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। महिला के आग लगाने और बुझाने के पति के भी झुलसने पर गांव के लोगों ने डायल-100 एवं 108 एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया।
गंभीर अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। नेपरी गांव में मंगलवार को सुबह मनीषा (24) पत्नी लाखन जाटव ने गृह क्लेश से तंग आकर घर में रखी पेट्रोल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। पत्नी को जलता देख उसके पति ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बुझाने के प्रयास में वह भी बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस की डायल-100 वाहन और स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंंस को कॉल किया।
दोनों मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक पूछताछ व प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस पहुंचे। यहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर देखते हुए दोनोंं को उसी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। स्टाफ अजय सिंह जादौन और चालक प्रमोद शर्मा के अनुसार दोनों की हालत खराब होने से कैलारस में चिकित्सकों ने तुरंत ही मुरैना के लिए रैफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो