scriptचलती ट्रेन में हुआ “लक्ष्मी” का जन्म, साथ में लेकर आई अपने “भाई” को भी | woman gave birth twins in running train | Patrika News

चलती ट्रेन में हुआ “लक्ष्मी” का जन्म, साथ में लेकर आई अपने “भाई” को भी

locationग्वालियरPublished: Oct 26, 2019 03:26:09 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

woman gave birth twins in running train: ट्रेन में बच्चों के जन्म लेते ही खुशी का माहौल हो गया। अन्य महिलाओं ने दंपत्ति से कहा आप लोग कितने भाग्यशाली है दिवाली के मौके पर आपके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। लक्ष्मी अपने साथ भाई को भी लेकर आई है।

woman gave birth twins in running train

woman gave birth twins in running train

ग्वालियर. वो सात महिने से प्रेग्नेट थी। पति के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। अचानक से पेट में दर्द शुरू हुआ तो देखते ही देखते महिला ने दो जुड़वां बच्चों कों जन्म दे दिया। महिला ने एक बेटा और बेटी को जन्म दिया। अन्य महिला यात्रियों नें महिला की स्थिती देख उसकी मदद की। ट्रेन में बच्चों के जन्म लेते ही खुशी का माहौल हो गया। अन्य महिलाओं ने दंपत्ति से कहा आप लोग कितने भाग्यशाली है दिवाली के मौके पर आपके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। लक्ष्मी अपने साथ भाई को भी लेकर आई है। भाईदूज आने वाला है। आपकी किस्मत बहुत अच्छी है। इस दौरान साथी महिला यात्रियों ने ट्रेन में मंगल गीत भी गाए और बच्चों व महिला का पूरा ख्याल रखा।

जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस में एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों के जन्म पर ट्रेन में सवार महिला यात्रियों ने मंगल गीत गाकर शुभकामनाएं दीं। महिला पति के साथ थी। ट्रेन में सवार यात्रियों ने रेलवे को फोन करके बताया। ग्वालियर स्टेशन पर महिला और उसके बच्चों को उतारा गया। रेलवे की डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चों को मुरार जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। आरपीएफ के मुताबिक बिलासपुर निवासी रामकुमार टंडन दिल्ली में नौकरी करते हैं। दीपावाली पर गर्भवती पत्नी ऊषा टंडन (28) के साथ अपने घर बिलासपुर आने के लिए ट्रेन से जा रहे थे। पत्नी को सात महीने का गर्भ था। आगरा से मुरैना के बीच पत्नी को पेट में तेज दर्द हुआ।

चूंकि टे्रन आगरा स्टेशन से आगे निकल चुकी थी। इसलिए ट्रेन का रुकना मुश्किल था। महिला यात्रियों ने देखा तो घेरा बनाकर खड़ी हो गईं तभी ऊषा ने एक बेटी और बेटे को जन्म दिया। इसी बीच एक यात्री अभिषेक ने रेलवे को फोन करके पूरा मामला बताया। इससे पहले कि ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पहुंचती। उससे पहले ही रेलवे हॉस्पीटल की डॉक्टर रंजना सिंह स्टेशन पर पहुंच गईं। ट्रेन के आते ही महिला और दोनों बच्चे को उतार लिया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस बुलाकर मुरार के जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों को भी फोन करके खबर दी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो