ग्वालियर

इस महिला के है तीन पति, मामला सुन आप भी रह जाएंगे हैरान

पहले पति से हुआ विवाह, दो ने नोटरी करके रखा साथ

ग्वालियरJun 14, 2019 / 03:22 pm

monu sahu

इस महिला के है तीन पति, मामला सुन आप भी रह जाएंगे हैरान

ग्वालियर। शिवपुरी जिले के बदरवास थाने में सुबह एक महिला व उसके साथ तीन पुरुष पहुंचे। जब इस मामले की पतारसी की तो पता चला कि जबलपुर की रहने वाली एक महिला पहले पति को छोडकऱ दो लोगों के साथ अलग-अलग समय पर नोटरी के आधार पर आजाद पत्र बनवाकर रही है। जब उसका पहला पति उसे वापस लेने आया तो बाद में बने दोनों पति आपत्ति दर्ज कराने पहुंच गए। हालांकि थाना परिसर के बाहर ही उनके बीच समझौता हो गया और महिला पहले पति के साथ चली गई। मरही माता मंदिर के पास प्रेमसागर जबलपुर की रहने वाली राजकुमारी की शादी जबलपुर निवासी सुदीप के साथ लगभग 12 साल पूर्व हुई थी।
यह भी पढ़ें

ड्यूटी से लौटते वक्त डिप्टी रेंजर को लाठियों से पीटा, बचने के लिए खेतों में दौड़े

सुदीप से उसकी एक बेटी भी है। कुछ वर्ष साथ में रहने के बाद राजकुमारी बदरवास आ गई और यहां पर प्रहलाद के साथ डेढ़ साल से निवास कर रही थी। बताते हैं कि इससे पूर्व भी उक्त महिला ने एक अन्य व्यक्ति से नोटरी के आधार पर विवाह किया था। जब पहले पति को अपनी पत्नी की जानकारी मिली तो वह अपनी बेटी के साथ उसे लेने आया। जब यह बात प्रहलाद को पता चली तो उसने 11 जून 2019 को राजकुमारी का एक आजाद पत्र हलफनामा बनवाकर उसकी नोटरी करवा ली, ताकि भविष्य में प्रहलाद पर यह आरोप न लगे कि वो किसी दवाब के चलते महिला को साथ में रखे है या फिर महिला उस पर कोई आरोप न लगा दे।
यह भी पढ़ें

पत्नी को मारकर ऑटो चालक फांसी के फंदे पर झूला, 6 माह पहले हुई थी शादी



यह नोटरी करवाने के दो दिन बाद जब बेटी ने अपनी मां से साथ चलने को कहा, तो वह तैयार हो गई। जब यह बात प्रहलाद व महिला के एक अन्य पति को पता चली तो वे गुरुवार को पुलिस थाने पहुंच गए। चूंकि उक्त महिला उनके साथ अलग से निवास कर रही थी, जिसकी जानकारी नोटरी पतियों के परिजनों व समाज को भी नहीं है, इसलिए उन्होंने किसी तरह की बदनामी से बचने के लिए पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। बाद में राजकुमारी अपने पहले पति सुदीप के साथ चली गई।
यह भी पढ़ें

डीन की बात से भडक़े सांसद बोले- तो क्या 30 माह तक मरीजों को खतरे में डालोगे

Home / Gwalior / इस महिला के है तीन पति, मामला सुन आप भी रह जाएंगे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.