scriptपत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या, नाले में शव फेंका | Woman killed by crushing stones, dead body thrown in drain | Patrika News

पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या, नाले में शव फेंका

locationग्वालियरPublished: Dec 08, 2020 11:55:13 pm

Submitted by:

Puneet Shriwastav

गांव के पास नाले में तैरती मिली लाशहत्या करने वालों से महिला ने किया था संघर्ष महिला की पहचान के इंतजार में पुलिस

Dead body found floating in drain near village

पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या, नाले में शव फेंका

ग्वालियर। रायरू गांव के पिछले हिस्से से बहने वाले नाले पर महिला का सिर कुचला शव मिला है। जाहिर है उसे बेहरमी से मारा गया है। हत्या करने वालों से उसका संघर्ष भी हुआ, लेकिन महिला ज्यादा देर मुकाबला नहीं कर पाई। हत्या करने वालों का रास्ता ट््रैक करने के लिए डॉग स्कावॉड को बुलाया।
ट््रैकर डॉग शव की गंध लेकर करीब एक किलोमीटर का कच्चा रास्ता पार कर डंबर रोड गया फिर थम गया। जिस रास्ते पर शव मिला है उस पर आम लोगों की आवाजाही कम होती है। महिला के दाएं पर तीन और बाएं एक नाम भी गुदा है। हत्या के पीछे आशनाई का कारण माना जा रहा है। लेकिन उसकी पहचान नहीं होने से पुलिस की थ्योरी अटकी हुई है।
पुरानी छावनी टीआई सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया रायरू गांव के पिछले हिस्से में बहने वाले नाले में मंगलवार दोपहर को महिला का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 25 साल होगी।
शव नाले में औंधे मुंह पडा था, इस रास्ते से कुछ दूधवाले निकले उन्होंने शव देखा तब पुलिस को पता चला। शव को बाहर निकाला तो साफ हो गया कि उसकी हत्या हुई है। उसकी आंख और कनपटी के पास लाठी के वार के निशान और पत्थर से कुचलने के जख्म थे।
ऐसा लगता है कि हत्या करने वाले महिला को बाइक पर बिठाकर लाए हैं। रास्ते से गुजरते समय उसने विरोध किया है तो उसे घसीट कर नाले के पास ले गए। वहंा उसका मुंह मिटटी में दबाकर लाठियों से मारा है और कनपटी को पत्थरों से जान निकलने तक कुचला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो