पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। हत्या रविवार शाम रनगवा (बेहट) गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक रोहित जाटव (6) पुत्र जवाहर की हत्या उसके पड़ोसी बड़े लला जाटव ने की है। रोहित के पिता जवाहर का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। मां सीमा ही उसे पाल पोष रही थी। लेकिन सीमा को पड़ोसी बड़े लाला चाहने लगा था।
लेकिन सीमा उसे पसंद नहीं करती थी। कई बार पड़ोसी ने शादी के लिए कहा लेकिन सीमा ने मना कर दिया। उसने सीमा पर दबाव भी बनाया लेकिन वह शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। इस कारण बड़े लला उससे रंजिश रखने लगा। रविवार शाम को वह रोहित को किसी तरीके से अपने घर ले गया। उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जब काफी देर तक रोहित दिखाई नहीं दिया तो मां सीमा थाने पहुंची। पड़ोसी पर शंका जताई। पुलिस पड़ोसी के घर पहुंची तो रोहित का शव मिल गया। बड़े लला गायब था।
आरोपी की तलाश
आरोपी मासूम की मां पर शादी करने का दबाब बना रहा था। इस कारण उसने रोहित की हत्या कर दी। उसके घर में रोहित का शव मिला है। आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है।
मुनीष राजौरिया, एसडीओपी बेहट
आरोपी मासूम की मां पर शादी करने का दबाब बना रहा था। इस कारण उसने रोहित की हत्या कर दी। उसके घर में रोहित का शव मिला है। आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है।
मुनीष राजौरिया, एसडीओपी बेहट