scriptइश्क में फंसाकर प्रेमिका से करता रहा बलात्कार, थाने में पत्नी बनाने की खाई कसम और फिर ये | woman rape his boyfriend in gwalior | Patrika News

इश्क में फंसाकर प्रेमिका से करता रहा बलात्कार, थाने में पत्नी बनाने की खाई कसम और फिर ये

locationग्वालियरPublished: Jun 12, 2019 05:31:22 pm

Submitted by:

monu sahu

प्यार में धोखा- प्रेमिका बोली- शादी करने का झांसा देकर दो साल किया शोषण

woman rape his boyfriend in gwalior

इश्क में फंसाकर प्रेमिका से करता रहा बलात्कार, थाने में पत्नी बनाने की खाई कसम और फिर ये

ग्वालियर। सिलाई टीचर को इश्क में फंसा कर प्रेमी ने कसम खाई कि उससे शादी करेगा, इस भरोसे पर दो बार उसके साथ बलात्कार किया। दो साल तक उसे पत्नी बनाने का झांसा देता रहा,जब प्रेमिका ने शादी की जिद की तो साफ मुकर गया। पीडि़ता ने महिला थाने में आपबीती सुनाई, पुलिस से कहा इंसाफ करो। फिर भी दुष्कर्मी बच गया। परिवार के साथ थाने जाकर पुलिस के सामने कसम खाई कि दो महीने की मोहलत दो,प्रेमिका को पत्नी बनाकर घर ले जाएगा। पुलिस को भी अपनी शादी में न्यौता देगा। पुलिस भी उसकी बातों में आ गई। एक बार शिकंजे से बाहर आने पर दुष्कर्मी गुंडई पर उतारू हो गया। उसने प्रेमिका को घेर लिया।
सडक़ पर पटक कर पीटा और धमकाया कि शादी की बात दिमाग से निकाल दे,नहीं तो पूरे परिवार को बर्बाद कर देगा। सोमवार को पीडि़ता ने एसपी को पूरा वाक्या सुनाया तब उस पर केस दर्ज हुआ।चार शहर का नाका में रहने वाली पीडि़ता ने बताया चंदनपुरा में सिलाई सिखाने जाती है। सुभाषनगर निवासी सनी पुत्र जसवंत चचौलिया ने उसके आने जाने का समय ताड़ लिया। हर दिन उसका पीछा करने लगा। करीब दो महीने तक सनी उसे रास्ते में मिलकर दोस्ती की गुजारिश करता था। धीरे-धीरे उससे दोस्ती हो गई। दो साल पहले 20 फरवरी की दोपहर 1 बजे वह सिलाई सिखाने के लिए घर से निकली थी, तो सनी रास्ते में मिल गया, बोला कि तानसेन नगर में घर लिया है, चलकर एक बार देख लो। झांसे से वह मकान पर ले आया।
यहां आकर उसके साथ दुष्कर्म किया तब कसम खाई कि कुछ दिन में पत्नी बनाएगा। उसके बाद सनी ने घर आना जाना भी शुरू कर दिया। 25 अक्टूबर को घर आकर बोला कि आनंद नगर में भी नया घर खरीदा है चलो उसे भी दिखाकर लाता हूं। सनी शादी करने के लिए तैयार है इसलिए बेधडक़ उसके साथ चली गई। वहां सनी ने पहले नशे की गोलियों का इंतजाम कर रखा था। जिस मकान पर लेकर आया वहां कोई नहीं था। सनी ने कोल्ड ड्रिक में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाईं और बातें करने के बहाने बैठा लिया। पीडि़ता ने बताया कुछ देर में उसे बेहोशी छाने लगी तो सनी ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस हरकत से सनी से झगड़ा भी हुआ। उसके बाद वह शादी की जिद पर उतर आई तो सनी साफ मुकर गया।
थाने में पुलिस से मांगी थी दो माह की मोहलत
पीडि़ता ने बताया इश्क में फंसा कर दो बार शारीरिक शोषण करने के बाद सनी ने शादी से मना कर दिया तो महिला थाने जाकर उसकी शिकायत की तो फरेबी भांप गया कि फंस जाएगा। इसलिए पुलिस के बुलाने पर परिवार के साथ थाने आकर कसम खाई कि वह शादी के लिए राजी है, लेकिन घर बसाने से पहले तमाम इंतजाम करना पड़ेंगे उसके लिए दो महीने की मोहलत चाहिए। थाने में पुलिस के सामने तय हुआ कि दो महीने बाद सनी प्रेमिका को दुल्हन बनाएगा लेकिन थाने की देहरी से बाहर निकलने पर फरेबी फिर पलट गया।
दो साल बाद फंसा आरोपी
इश्क में धोखा देकर प्रेमी जान लेने पर उतारू है तो पीडि़ता ने सोमवार को एसपी नवनीत भसीन ने शिकायत की। उनसे कहा कि दो साल से प्रेमी के झांसे की शिकायत पुलिस से कर रही है। आरोपी पुलिस को भी बातों में फंसा कर खुलेआम घूम रहा है। उसने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया है। उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है तब दो साल बाद आरोपी पर रेप केस दर्ज हुआ।
रास्ते में घेरा भाइयों को मारने की धमकी
पीडि़ता ने बताया कि दो साल तक फरेबी उसके साथ खेलता रहा,जब उसे लगा कि वह हावी हो रही है तो गुंडई पर उतारू हो गया। कुछ दिन पहले सनी ने उसे लाइन नंबर 9, बिरलानगर के पास घेर लिया। धमकी दी कि शादी का फितूर दिमाग से नहीं निकाला तो पूरे घर को बर्बाद कर देगा। विरोध करने पर सनी ने उसे सडक़ पर पटक कर मारा। हजीरा पुलिस ने उसकी शिकायत पर सनी के खिलाफ केस भी दर्ज किया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी बाज नहीं आया। अब परिवार को राजीनामा के लिए धमका रहा है। 5 मई की शाम को डीडी मॉल के पास उसने भाई को घेरकर धमकी दी कि अगर तेरी बहन ने केस में राजीनामा नहीं किया तो गोली मार देंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो