कुछ समय बाद रविन्द्र को पता चला कि ज्योति की पहली शादी तो पुष्पकर निवासी गुरुमुख से हो चुकी है। इस पर घर में कहासुनी शुरु हो गई। ज्योति के मायके वालों को भी रविन्द्र ने बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद ज्योति घर में रखे गहने लेकर गायब हो गई।
छात्र पर फायर, पकड़ा तो बोला धोखे से चली गोली
रात के वक्त पढ़ाई करते हुए छज्जे पर आ गए छात्र पर रंगबाज ने गोली चला दी। लोगों ने फायरिंग करने वाले को पकड़ कर पुलिस को थमा दिया। अब पूछताछ में आरोपी कह रहा है कि तमंचे से गोली धोखे से चल गई। उसका इरादा फायरिंग का नहीं था। पुलिस ने बताया गोसपुरा नंबर एक में मधुरम यादव 11 वीं का छात्र है। रात को घर में पढ़ रहा था।

टहलता हुआ छज्जे पर आ गया। तब दनदनाती गोली आकर छज्जे से टकराई। फायर घर के नीचे खड़े पडोसी पवन ने किया था। उसे पकड़ा तो आरोपी दलील दे रहा है कि गोली धोखे से चली है। उसका इरादा मुधरम को टारगेट करना नहीं था।