scriptहिंसा का विरोध करने महिलाओं को कर रहे जागरूक | Women are aware to oppose violence | Patrika News

हिंसा का विरोध करने महिलाओं को कर रहे जागरूक

locationग्वालियरPublished: Dec 06, 2019 11:27:42 pm

Submitted by:

Harish kushwah

महिलाओं और बालिकाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने और हिंसा का विरोध करने के लिए कदम जन विकास संस्था जागरुकता अभियान चला रही है।

हिंसा का विरोध करने महिलाओं को कर रहे जागरूक

हिंसा का विरोध करने महिलाओं को कर रहे जागरूक

ग्वालियर. महिलाओं और बालिकाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने और हिंसा का विरोध करने के लिए कदम जन विकास संस्था जागरुकता अभियान चला रही है। संस्था के सदस्य डिप्रेशन में रहने वाली महिलाओं और बालिकाओं को तनाव मुक्त रहने के उपाए बताते हैं। इसके लिए गरीब बस्तियों, स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, जहां विशेषज्ञ हिंसा का विरोध करने के तरीके सिखाते हैं। उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स भी सिखाए जाते हैं।
कदम जन विकास संस्था की अध्यक्ष ममता गुप्ता का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार बढ़ रहे हैं। जिसका कारण यह भी है कि महिलाओं और बालिकाओं को उनके साथ हो रही हिंसा के विषय में स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं होती है, इससे वे हिंसा का शिकार हो रही हैं। महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए संस्था 12 वर्ष से कार्य कर रही है। इसके लिए ऐसे क्षेत्रों में जाते हैं जहां महिलाएं और बालिकाएं हिंसा का शिकार हो रही हैं, वहां जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां पहले महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को सुना जाता है और उनका निराकरण कराने के लिए जानकारी दी जाती है। इसके अलावा वह ऊर्जा डेस्क के माध्यम से भी जागरुकता का कार्य कर रहे हैं। संस्था के 9 सदस्यों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को तनाव मुक्त रहने के उपाए बताए जा रहे हैं, जिससे कई महिलाएं अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों का विरोध करने लगी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो