scriptहर क्षेत्र में महिलाएं आगे, हमें बदलनी होगी सोच, मेंबर्स ने फहराया 81 फीट का ध्वज | Women in every field forward, we have to change thinking | Patrika News

हर क्षेत्र में महिलाएं आगे, हमें बदलनी होगी सोच, मेंबर्स ने फहराया 81 फीट का ध्वज

locationग्वालियरPublished: Mar 31, 2019 07:59:50 pm

Submitted by:

Harish kushwah

आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। वे समाजसेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। अपना परिवार संभालने के साथ वे बाहर के कामों में भी एक्टिव रहती हैं। अब पुरुषों को उनके प्रति अपनी सोच बदलनी होगी।

Regional Convention

Regional Convention

ग्वालियर. आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। वे समाजसेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। अपना परिवार संभालने के साथ वे बाहर के कामों में भी एक्टिव रहती हैं। अब पुरुषों को उनके प्रति अपनी सोच बदलनी होगी। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद जैन रितुराज ने जैन मिलन क्षेत्रीय अधिवेशन के दौरान कही। यह कार्यक्रम शनिवार को कंपू स्थित महावीर भवन में आयोजित किया गया था। इसमें शहर एवं बाहर के लगभग 700 मेंबर्स ने पार्टिसिपेट किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि जैन समाज महावीर स्वामी के सिद्धातों का पालन करता है। हर समाज में गलती होती है, मगर केवल जैन समाज ही आपनी गलतियों को स्वीकर करता है। यह अपने आप में सराहनीय है। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज फहरा कर किया गया। सचिवीय प्रतिवेदन क्षेत्रीय मंत्री राजेश जैन ने सदन के समक्ष पढ़ा।
अधिवेशन में मुख्य आकर्षण 81 फीट लम्बा जैन ध्वज रहा। इसे जैन मिलन महिला महानगर ने पहनकर सभा में परिक्रमा दी। इसके साथ ही गरीब कन्या मुस्कान को पढ़ाई एवं उसके विवाह के लिए नगद राशि भेंट की गई। क्षेत्रीय अधिवेशन में भितरवार, मुरैना, भिण्ड, दतिया, अम्बाह, डबरा, मगरौनी, श्योपुर, शिवपुरी मेहगांव, करैरा, नरवर, गोरमी आदि से मेंबर्स ने भाग लिया।
इन्हें मिले अवार्ड

सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरुष अवार्ड जैन मिलन ग्वालियर, जैन मिलन शिवपुरी, जैन मिलन भौंती, युवा जैन मिलन सिंकदर कंपू, जैन मिलन डाबरा, जैन मिलन गोरमी को दिया गया। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ शाखा महिला अवार्ड जैन मिलन माधौगंज, जैन मिलन महिला मुरैना, जैन मिलन महिला मगरौनी, जैन मिलन महिला शिवपुरी, जैन मिलन बालिका मुरैना को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष अवार्ड मोनिका जैन, ललित जैन मुरार, कमलेश जैन गोरमी, मनोज जैन डाबरा, राजकुमार जैन, सौरभ जेैन कोलारास, उमेश जैन भौंती, कविता जैन शिवपुरी को दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो