ग्वालियर

निगम ने पेजयल सप्लाई रोकी तो महिलाओं ने घेरा मुख्यालय

नगर निगम द्वारा आईएचएसडीपी योजना के अंतर्गत बनाए गए फ्लैट में रह रहे लोगों का कनेक्शन काटने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय का घेराव किया। यहां दो घंटे तक महिलाएं और पुरुष जमा रहे और जब निगम अधिकारियों ने नल कनेक्शन देने की बात कही तब ही मामला शांत हुआ।

ग्वालियरMar 20, 2020 / 10:13 pm

Vikash Tripathi

निगम ने पेजयल सप्लाई रोकी तो महिलाओं ने घेरा मुख्यालय

सागर ताल में आईएचएसडीपी के तहत 1024 फ्लैट बनाए गए हैं। नगर निगम ने यहां सप्लाई होने वाली पानी की लाइन को बंद कर दिया है। जिससे रहवासी भड़क गए शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं निगम मुख्यालय पहुंची और धरने पर बैठ गईं। नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि जब तक लाइन चालू नहीं होगी वह धरना समाप्त नहीं करेंगी।
२ घंटे चला धरना
निगम मुख्यालय पर धरना करीब २ घ्ंाटे तक चलता रहा। बाद में निगम अधिकारियों ने कहा कि नए नल कनेक्शन के लिए लोग आवेदन करें और निर्धारित शुल्क जमा करें तो लाइन चालू कर दी जाएगी। इस पर लोग तैयार हो गए और धरना समाप्त हो गया। गत दिवस भी नाराज लोगों ने बहोड़ापुर पर ***** जाम किया था।
अधिक शुल्क मांगने का आरोप
रहवासियों के अनुसार लगभग 500 लोगों ने नए नल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है लेकिन नगर निगम द्वारा रशीद नहीं काटी जा रही है। लोगों ने नगर निगम कर्मचारियों पर निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे मांगने का भी आरोप लगाया।
फ्लैट में रहने वाले लोगों को नल कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए कहा है। इसके लिए शिविर लगाया जाएगा। नए नल कनेक्शन के लिए ५०० रुपए लिए जाएंगे। जिन लोगों ने आवेदन किया है वह राशि जमा कर देंगे उसके बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए टैंकर की व्यवस्था की गई है।
विनोद छारी, कार्यपालयंत्री पीएचई
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.