पूनम दीक्षित ए-टू कोच की 7 और 9 बर्थ पर अपने परिजन के साथ थी। उन्होंने धौलपुर स्टेशन के आसपास देखा कि उनका पर्स गायब है, उसमें नकदी सहित कुछ कागजात थे। उन्होंने इसकी शिकायत टीटीई से की। इस पर ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर आते ही जीआरपी ने ट्रेन को अटेंड किया। महिला ने चोरी हुए सामान की कीमत 10 हजार बताई। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।
इसी ट्रेन में कुछ महीने पहले एसी कोच से एक विदेशी महिला का पर्स चोरी हो गया था। इसमें महिला का लगभग पांच लाख का सामान गायब था। इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। इसके लिए उक्त महिला कई बार विदेश से यहां जीआरपी से संपर्क कर चुकी है।