scriptमहिलाएं स्वयं के लिए आवाज उठाएं और आगे बढ़ें | Women take voice for themselves and go ahead | Patrika News

महिलाएं स्वयं के लिए आवाज उठाएं और आगे बढ़ें

locationग्वालियरPublished: Mar 09, 2019 08:18:31 pm

Submitted by:

Harish kushwah

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में चार दिवसीय राज्य स्तरीय बिटिया उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार से हुआ। बिटिया उत्सव का शुभारंभ प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

State level betia utsav

State level betia utsav

ग्वालियर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में चार दिवसीय राज्य स्तरीय बिटिया उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार से हुआ। बिटिया उत्सव का शुभारंभ प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने की। कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हम सभी को रूढीवादी सोच और परंपराओं में बदलाव कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास करना होगा। ऐसे अवसर उत्पन्न करना होंगे जिससे महिलाएं आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। महिलाएं स्वयं के लिए आवाज उठाएं और आगे बढ़ें। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखिका कमला भसीन ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि समानता के लिए प्रतिस्पर्धा हो। बल्कि यह होना चाहिए कि रूढीवादी सोच एवं परंपराओं में बदलाव करें।
इन्हें किया सम्मानित

बिटिया उत्सव कार्यक्रम में शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें शॉल-श्रीफल के साथ ही 5 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की। विष्णु कुमार सम्मान से महात्मा गांधी सेवा आश्रम श्योपुर के रणसिंह को सम्मानित किया गया। वंदना भूपेन्द्र पे्रमी को समाजसेवा के क्षेत्र में विजयाराजे सिंधिया पुरस्कार, सबा रहमान को मुख्यमंत्री नारी सम्मान पुरस्कार वर्ष 2018 एवं सारेगामप कार्यक्रम की विजेता एवं प्रदेश की लाडो अभियान की ब्रांड एम्बेसडर इशिता विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर पूर्व के विधायक मुन्नालाल गोयल, जिला पंचायत मनीषा भुजबल यादव, कलेक्टर अनुराग चौधरी, महिला एवं बाल विकास संचालनालय के संयुक्त संचालक सुरेश तोमर, ग्वालियर संभाग की संयुक्त संचालक सीमा शर्मा आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो