ग्वालियर

अष्ट दृव्य की थाली सजाकर किया भगवान का पूजन

– दीनानाथ की बगीची मुरार में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान

ग्वालियरMar 08, 2020 / 11:49 pm

Narendra Kuiya

अष्ट दृव्य की थाली सजाकर किया भगवान का पूजन

ग्वालियर. जैन मंदिर दीनानाथ की बगीची मुरार में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान में रविवार को महावीर भगवान का अभिषेक किया गया। भगवान की शांतिधारा विधान के बाद पं.राकेश जैन के मार्गदर्शन में विधान की पूजा-अर्चना की गई। इसमें सिद्ध भगवान के गुणों के अष्टदृव्य के अंतिम 1024 अर्घ भक्तिभाव से जिनेन्द्र चरणों में समर्पित किए गए। इस मौके पर इंद्रों ने भगवान की भक्ति करते हुए एचं चंवर ढुराते हुए नृत्य किया। कार्यक्रम में भजन गायक दीपेश जैन ने भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना, अब तक तो निभाया है आगे भी निभा देना….पर वहां मौजूद महिला एवं पुरूषों ने भक्ति नृत्य किया। कार्यक्रम में पं.राकेश जैन ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जैन धर्म व्यक्ति पूजक नहीं बल्कि गुण पूजक धर्म है। यहां नाम से ज्यादा गुणों की आराधना की जाती है। हम भी भगवान के गुणों को नमन करते हुए अपने भीतर गुणात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
गाजे-बाजे के साथ आज निकलेगी शोभायात्रा
आयोजन के मीडिया प्रभारी ललित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे विधान के समापन पर भगवान महावीर स्वामी की शोभा यात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा दीनानाथ की बगीची से प्रारंभ होकर मुरार जैन मंदिर जायेगी। उससे पूर्व आयोजन स्थल पर विश्व शांति की कामना से महायज्ञ किया जायेगा।

Home / Gwalior / अष्ट दृव्य की थाली सजाकर किया भगवान का पूजन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.