scriptयशोधरा राजे सिंधिया बोली मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है देश | Yashodhara Raje Scindia statement on pm modi | Patrika News

यशोधरा राजे सिंधिया बोली मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है देश

locationग्वालियरPublished: May 06, 2019 01:25:04 pm

Submitted by:

monu sahu

यशोधरा राजे सिंधिया बोली मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है देश

lok sabha election 2019

यशोधरा राजे सिंधिया बोली मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है देश

ग्वालियर। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर के समर्थन में प्रदेश की पूर्व मंत्री व शिवपुरी की विधायक यशोधरा राजे सिंधिया रविवार को ग्वालियर आईं। उन्होंने यहां आने के बाद बरई, पनिहार, सिरसा, पोहरी में जनसंपर्क किया।ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित जनसंपर्क के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने भाषणों में केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को संभालने में नरेन्द्र मोदी ही सक्षम हैं और उनके हाथों में ही देश सुरक्षित है। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर भी निशाने साधे।
अभिभाषकों के बीच पहुंचे
उधर अभिभाषक चेतना मंच ग्वालियर द्वारा आयोजित राजद्रोह कानून की संवैधानिक वैधता और वर्तमान परिवेश में प्रासंगिकता विषय पर आयोजित परिचर्चा में भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर शामिल हुए, जिन्होंने कहा कि राष्ट्र व उसकी अखंडता और सम्प्रभुता सर्वोपरि है, जिसे बनाए रखने के लिए राजद्रोह जैसा कानून होना जरूरी है तथा कथित सेक्युलर लोग राष्ट्र विरोधी भाषा बोलते हैं और अवार्डी गैंग उनका समर्थन करती है जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग हे।
इसलिए व्यक्तिवाद से परे राष्ट्रवाद से ओतप्रोत सरकार का पूर्ण बहुमत से आना देश के लिए आवश्यक है। इस कार्यक्रम में पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता अरविन्द दूदावत, ज्ञानप्रकाश गर्ग, राजेन्द्र शर्मा, जागेश्वर भदौरिया, पंकज पालीवाल, सुसेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे। वहीं शेजवलकर की पत्नी नीलिमा शेजवलकर ने शहर के कुछ वार्डों में महिला नेत्रियों के साथ जनसंपर्क किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो