scriptविंटर सीजन में भी नहीं घटे योग प्रशिक्षु, इम्युनिटी बूस्ट करने अपना रहे ब्रीथिंग एक्सरसाइज | Yoga trainees did not decrease even in the winter season, breathing ex | Patrika News

विंटर सीजन में भी नहीं घटे योग प्रशिक्षु, इम्युनिटी बूस्ट करने अपना रहे ब्रीथिंग एक्सरसाइज

locationग्वालियरPublished: Jan 23, 2022 10:03:58 am

Submitted by:

Mahesh Gupta

कोविड की तीसरी लहर शुरू होते ही फिर बढ़ा योग का क्रेज

विंटर सीजन में भी नहीं घटे योग प्रशिक्षु, इम्युनिटी बूस्ट करने अपना रहे ब्रीथिंग एक्सरसाइज

विंटर सीजन में भी नहीं घटे योग प्रशिक्षु, इम्युनिटी बूस्ट करने अपना रहे ब्रीथिंग एक्सरसाइज

ग्वालियर.

देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्वालियर में भी अभी तक लगभग 5 हजार केश हो चुके हैं। ऐसे में लोगों का ध्यान इस समय अपनी इम्युनिटी बूस्ट करने की ओर है और इसके लिए वे योग को अपना रहे हैं। उन्होंने योग की टाइमिंग भी बढ़ा ली है। साथ ही वह पॉवर योगा की तरफ भी फोकस कर रहे हैं। एडवांस योग के माध्यम से वे इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही खुद को स्लिम ट्रीम भी बना रहे हैं। यूथ अब सिर्फ प्राणायाम और सामान्य योग तक खुद को सीमित नहीं रख रहे, वे खुद को फिट एवं स्लिम रखने योगा इंस्ट्रक्टर से नए आसन सीख रहे हैं।

थोड़े टफ होते हैं एडवांस योग
एडवांस योग थोड़े टफ होते हैं। ये तेजी से वेट लॉस और बेली फैट कम करने में मददगार होते हैं। सामान्य योग में ट्रेंड हो चुके यूथ अब शीर्षासन, पूर्णचक्रासन, विपरित कर्णी, सर्वांगासन, हलासन जैसे आसान करना पसंद कर रहे हैं। बेली फैट के लिए धुर्नसान, पादहस्तासन, सूर्य नमस्कार, पवन मुक्तासान और नौकासन सबसे कारगार है। हालांकि इन्हें बुजुर्ग और कोरोना से उबरे मरीजों को नहीं करना चाहिए।
भूपेंद्र कांत, योग इंस्ट्रक्टर
हेल्थ कॉन्सियस हो गए लोग, इस बार ठंड में भी अच्छी गैदरिंग
इस समय लोग इम्युनिटी डवलप करने के लिए योग अपना रहे हैं। इनमें वे सबसे ज्यादा ब्रीदिंग एक्सरसाइज, रिलेक्सेशन टेक्निक, प्राणायाम कर रहे हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद लोग अब ज्यादा हेल्थ कॉन्सियस हो गए हैं। यही कारण है कि ठंड मेरे पास क्लाइंट काफी कम हो जाते थे, लेकिन आज संख्या वही बनी हुई है। लोग ऑनलाइन योग को ज्यादा प्रिफर कर रहे हैं।
गौरव जैन, योगा इंस्ट्रक्टर
45 मिनट में पॉवर योगा से 800 कैलोरी बर्न
पावर योग में साामान्य योग की तरह स्थायी आसान नहीं होते हैं। इसमें पोश्चर और आसान को बदल जाता है। इसमें कम समय में योग किया जाता है। दो या तीन आसान को मिलाकर एक कर लिया जाता है। इसमें ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। सामान्य योग में जहां 45 मिनट में 500 कैलोरी बर्न होती है। इसमें 800 से 900 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है।
कोलेस्ट्रोल, कार्बोहाइड्रेट जल्द होता है कम
कोरोना मरीजों को सामान्य योग करना चाहिएए इससे लंग्स मजबूत होते हैं। कम समय में ज्यादा फायदा लेने के लिए यूथ अब पावर करने लगे हैं। सामान्य योग में जहां धीरे-धीरे शुरुआत धीरे-धीरे अंत किया जाता है। पावर योग में तेजी से शुरुआत कर अंत कर दिया जाता है। इससे कोलेस्ट्रोल, कार्बोहाइड्रेट जल्दी कम होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो