scriptनीम के पेड़ पर युवक व घर के कमरे में फंदे पर टंगा मिला महिला का शव | young man and woman suicide in hanging at bhind | Patrika News

नीम के पेड़ पर युवक व घर के कमरे में फंदे पर टंगा मिला महिला का शव

locationग्वालियरPublished: May 17, 2019 03:32:13 pm

Submitted by:

monu sahu

ग्राम जिलेदार का पुरा में एक 22 वर्षीय युवक का शव नीम के वृक्ष की टहनी से फंदे पर लटका देखा गया।

police

नीम के पेड़ पर युवक व घर के कमरे में फंदे पर टंगा मिला महिला का शव

ग्वालियर। भिण्ड जिले के पावई थाना क्षेत्र के ग्राम एंतहार में 27 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे पर लटका देखा गया। घटना गुरुवार की अल सुबह चार बजे की है। महिला के पीहर पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं गोरमी थाना अंतर्गत ग्राम जिलेदार का पुरा में एक 22 वर्षीय युवक का शव नीम के वृक्ष की टहनी से फंदे पर लटका देखा गया। घटना 15 मई की दोपहर 12 बजे की है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के बाद विवेचना शुरू कर दी है।पावई पुलिस के अनुसार बिट्टो बाई पत्नी देवेंद्र शाक्य निवासी ऐंतहार की लाश उसके ही कमरे में फंदे पर टंगी देखी गई।
मृतका के तलवों से ब्लड निकल रहा था। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि बिट्टो बाई के साथ मरने से पूर्व मारपीट की गई थी। मृतका के पिता रामशरण व मां मुन्नी देवी निवासी लहार ने संयुक्त रूप से बताया कि पांच साल पूर्व उसने अपनी बेटी बिट्टो बाई का विवाह किया था।
शादी के बाद से दहेज को लेकर उसे प्रताडि़त किया जा रहा था। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा यह सोचकर कभी पुलिस को शिकायत नहीं की। बाद में बिट्टो बाई ने बताया था कि उसके पति के उसकी जेठानी रानी से नाजायज संबंध हैं। इसका विरोध करने पर बिट्टो का पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था।
विदित हो कि बिट्टो बाई का शव फंदे पर लटका छोड़ उसके ससुरालीजन गायब हो गए हैं। पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर गोरमी पुलिस के अनुसार रामकुमार जाटव पुत्र रंछोर जाटव का शव जसमंत सिंह भदौरिया के खेत के पास स्थित पेड़ से लटका हुआ देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने खुदकुशी की है या फिर वह किसी अपराध का शिकार हो गया है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो