script

सड़क हादसे ने छिन लिया परिवार का सहारा, घर में पसरा मातम

locationग्वालियरPublished: Jun 04, 2020 09:18:03 am

Submitted by:

monu sahu

चार शहर का नाका पर हुआ हादसा

young man dead in road accident at gwalior

सड़क हादसे ने छिन लिया परिवार का सहारा, घर में पसरा मातम

ग्वालियर। पेट भरने के लिए दो वक्त की रोटी कमाने के लिए घर से निकला मजदूर रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारकर मजदूर की जान ले ली। हादसा सुबह 8.30 बजे चार शहर का नाका पर हुआ। पुलिस के मुताबिक दतिया निवासी 19 वर्षीय सूरज कुमार पत्थर की फड़ पर मजदूरी करता था। ग्वालियर में गदईपुरा में अपने फूफा के घर रहता था। लॉकडाउन में काम बंद होने से बेरोजगार था। पिछले कुछ दिनों से काम पर जाने लगा था।
मंगलवार सुबह साइकिल से मजदूरी करने के लिए पत्थर की फड पर जा रहा था। चार शहर का नाका पर पहुुचा था कि पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन के चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह साइकिल से उछलकर सडक़ पर गिरकर लहुलुहान हो गया। लोगों ने देखा तो उसे एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने नब्ज देखी तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्वलियर थाना पुलिस ने वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
काफी देर बाद हुई पहचान
हादसे के बाद कोई उसे पहचान नहीं सका। उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने अस्पताल जाकर उसका फोटो सोशल मीडिया पर डाला और अन्य जगह पता किया तब उसकी पहचान हुई।
छिन गया पिता का सहारा
सूरज के माता-पिता दतिया मे रहते है। घरवालों के पालन पोषण के लिए वह ग्वालियर मजदूरी करने आया था। घर का पूरा दामोदार सूरज पर ही था। उसकी मौत से परिवार का सहारा छिन गया।

ट्रेंडिंग वीडियो