ग्वालियर

बड़ी खबर : दोस्त को पत्थर से कुचला फिर पेट्रोल से जलाया,बाद में बॉडी से की छेड़छाड़,आपको हैरान कर देगी ये खबर

दोस्त को पहले पत्थर से कुचला फिर पेट्रोल से जलाया,बाद में बॉडी से की छेड़छाड़,आपको हैरान कर देगी ये खबर

ग्वालियरSep 04, 2018 / 02:39 pm

monu sahu

दोस्त को पहले पत्थर से कुचला फिर पेट्रोल से जलाया,बाद में बॉडी से की छेड़छाड़,आपको हैरान कर देगी ये खबर

ग्वालियर। हत्या की वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है, सोमवार को छह घंटे के अंदर पुलिस के खाते में हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें आई हैं। सुबह सागरताल कॉलोनी के पिछले हिस्से में डेयरीकर्मी का पत्थरों से कुचला शव मिला है। हत्यारों ने उसकी जान लेने के बाद पेट्रोल डालकर वहीं फूंकने की कोशिश भी की। नाकाम रहने पर अधजला शव छोडक़र भाग गए। पुलिस इस अंधेकत्ल की कडिय़ां जोड़ रही थी कि जती की लाइन में दोस्त ने ही रंगबाज के छाती पर कट्टा सटाकर उसे गोली मार दी।
 

सोमवार को पुलिस के दिन की शरुआत सागरताल कॉलोनी, बहोड़ापुर में विक्की उर्फ सन्नी कुशवाह (22) निवासी विनयनगर सेक्टर 3 की हत्या से हुई। सन्नी शनिवार सुबह से लापता था। घर नहीं लौटने पर परिजन ने बहोड़ापुर थाने में गुमइंसान दर्ज कराया था। सोमवार को कॉलोनी वालों ने झाडिय़ों के पास अधजला शव पड़ा देखा तो पुलिस को बुलाया।
 

विष्णु कुशवाह ने बताया कि इकलौता बेटा सन्नी डेयरी पर काम करता था। शनिवार सुबह डेयरी पर जाने के लिए निकला था फिर घर नहीं लौटा। उसे शनिवार शाम को आखिरी बार निक्कू चौहान और शेरू राजावत के साथ देखा गया। इनकी शोहरत अवैध शराब का कारोबार करने वालों की है।
 

विक्की भी इनके जरिए अवैध शराब बेचता था। परसों सुबह निक्कू और शेरू से विवाद के बाद से बेटा लापता है। बहोड़ापुर टीआइ विवेक अष्ठाना के मुताबिक विक्की कुछ दिन पहले अवैध शराब के कारोबार में पकड़ा गया था। आशंका इनकी आपस में कहासुनी के बाद हत्या हुई है। हत्यारों ने उसकी पहचान छिपाने शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने नाती, पंचम, निक्कू और शेरू को पकड़ा गया है।
 

मुखबिरी पर वारदात
विक्की की हत्या में शुरुआती इंट्रोगेशन शराब के अवैध धंधे के इर्दगिर्द घूम रही है। संदेही पूछताछ में कई तरह की दलीलें दे रहे हैं। पुलिस ने विक्की को अवैध शराब के साथ पकड़ा था उसे शक था कि उसकी मुखबिरी उससे ताल्लुक रखने वालों ने की है। आशंका है कि हत्यारों के साथ शराब की महफिल में इस मसले पर कहासुनी में विक्की की हत्या हुई है।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.