scriptचुनाव के बीच भाजपा विधायक को आजीवन कारावास की सजा, भाजपाईयों में हड़कंप | BJP MLA gets life imprisonment by court in big murder case | Patrika News

चुनाव के बीच भाजपा विधायक को आजीवन कारावास की सजा, भाजपाईयों में हड़कंप

locationहमीरपुरPublished: Apr 19, 2019 04:14:51 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

हमीरपुर सदर सीट से भाजपा विधायक सहित 12 लोगों को बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

BJP MLA

BJP MLA

हमीरपुर. हमीरपुर सदर सीट से भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल सहित 12 लोगों को बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने विधायक व अन्य लोगों को पुलिस कस्टडी में लेने का दिया आदेश दिया है। इस मामले में विधायक का कहना है कि कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
ये भी पढ़ें- भाजपा प्रत्याशी ने इस सीट से भरा नामांकन, भव्य रोड शो के बाद किया बहुत बड़ा ऐलान

यह था मामला-

हमीरपुर जिले से सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल और भाजपा नेता राजीव शुक्ला में लंबे समय से राजनीतिक रंजिश थी। इसी के चलते 26 जनवरी 1997 को दिनदहाड़े राजीव शुक्ला के दो सगे भाइयों और भतीजों समेत पांच लोगों की हत्या हुई थी। मृतकों में राजीव शुक्ला के बड़े भाई राजेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, राकेश का पुत्र गणेश के अलावा वेद प्रकाश नायक और श्रीकांत पांडे थे। वेद प्रकाश और श्रीकांत इनके निजी सुरक्षाकर्मी थे।
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा – यदि वह चाय वाले हैं, तो हम दूध वाले हैं

यूं चला केस-

निचली अदालत ने इन सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया था, हालांकि इनको बरी करने वाले जज अश्विनी कुमार को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। इस मामले को लेकर राज्य सरकार ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की थी। पीड़ित पक्ष के राजीव शुक्ला ने भी अर्जी दाखिल की थी जिसकी सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। शुक्रवार सुबह जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस डी के सिंह की खंडपीठ ने विधायक अशोक चंदेल सहित सभी 12 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
विधायक ने कहा- जाएंगे सु्प्रीम कोर्ट-

सजा की जानकारी मिलते ही विधायक के आवास में समर्थकों की भीड़ जुट गई। वहीं विधायक सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि वो अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं। वह इस सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
कौन है अशोक चंदेल-

अशोक चंदेल का जन्म हमीरपुर के कुरौरा गांव हुआ था। शिक्षा-दीक्षा के लिए वह गांव से हमीरपुर आ गए और राजनीति में कूद गए। अशोक सिंह चंदेल 1989 में निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद 1993, 2008 में भी वह विधायक रहे। 1999 में बसपा से सांसद चुने गए। वहीं 2017 से भाजपा के टिकट से वे विधायक चुने गए। अशोक चंदेल लगभग सभी मुख्य दलों में रह चुके हैं और हर दल के बड़े-बड़े नेताओं से उनके संबंध रहे हैं। 2017 में मोदी लहर को देख अशोक चंदेल भाजपा में शामिल हो गए। उस दौरान भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तामम भाजपा नेताओं ने इनका विरोध किया, लेकिन यूपी संगठन में बैठे नेताओं ने उनकी न सुनी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो