Demo Pic : पीड़िता ने मौदहा कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
हमीरपुर. पति छत पर सो रहा था और पत्नी घर में अकेली थी। रात के करीब 12 बज रहे थे। अंधेरे का फायदा उठाकर सगे देवर ने चुपके से भाभी को कमरे में दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो मारने की धमकी देकर वह भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने मौदहा कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने कमरे में सो रही थी और उसका पति छत पर सो रहा था, तभी रात को उसका देवर आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने विरोध किया तो उसने मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर वह भाग खड़ा हुआ। लेकिन, भागते समय उसने गैस सिलेंडर का पाइप निकाल दिया और गैस खोल दी। नतीजन पूरे कमरे में गैस फैल गई। लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। अगर जरा सी भी चूक हो जाती तो घर में आग लग सकती थी।