हमीरपुर

ईवीएम मशीनें लोकतंत्र के चुनाव में बन सकती हैं खतरा

जनपद में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि ई वी एम मशीनें लोकतंत्र के लिए खतरा बन सकती हैं।

हमीरपुरDec 06, 2017 / 03:18 pm

Mahendra Pratap

हमीरपुर. जनपद में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि ई वी एम मशीनें लोकतंत्र के लिए खतरा बन सकती हैं। नगर निगम चुनावों में ई वी एम में जोरदार धांधली हुई है। जहां बैलेट पेपर प्रदेश में निकाय चुनावों में 633 नगर पालिका/पंचायतों में भाजपा 477 सीटो में बुरी तरह से हारी है जबकि बड़ी जीत बताकर प्रचारित किया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीते हैं।

लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की होगी मांग

यह सभी बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने महोबा में सपा नेता कल्लू यादव के प्रतिष्ठान पर जलपान के दौरान पत्रकारों से कही। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 16 नगर निगमों के मेयर पद पर भाजपा ने ई वी एम मशीनों में गड़बड़ी करके 14 में जीत हासिल की है। इनको जनता ने नहीं मशीन ने जिताया है। उन्होंने कहा सपा लोकतंत्र बचाने के लिए पूरे देश में ई वी एम के खिलाफ अभियान शुरू करके आगामी लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग करेगी।

गुजरात में भाजपा की हवा टाइट

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में 633 नगर पालिका / पंचायतों की सीटों में से 477 पर भाजपा हारी है। क्योंकि इन सीटों के चुनाव बैलेट से हुए है। इन सीटों पर सपा प्रत्याशी भारी तादाद में जीते है। जहां पर निर्दलीय सफल हुए हैं। उनमें भी कई हमारे उम्मीदवार है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गुजरात में भाजपा की हवा टाइट है। उन्हें सिर्फ ईवीएम का सहारा है उसमें गड़बड़ी है। गुजरात चुनाव निष्पक्ष होने की सम्भावना काम ही प्रतीत हो रही है।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, विधान परिषद सदस्य रमेश मिश्रा, पूर्व विधायक शिवचरण प्रजापति, कल्लू यादव, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पुष्पेंद्र सिंह यादव, डॉक्टर मनोज प्रजापति, ब्लाक प्रमुख जय नरायन सिंहः यादव आदि रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.