scriptपहले विद्यालय को हरे रंग में रंगवाया, फिर रातों-रात सफेद रंग में बदला, जानिए क्या था पूरा मामला | First the school was painted green, then changed to white. | Patrika News

पहले विद्यालय को हरे रंग में रंगवाया, फिर रातों-रात सफेद रंग में बदला, जानिए क्या था पूरा मामला

locationहमीरपुरPublished: May 03, 2022 02:08:35 pm

Submitted by:

Amit Tiwari

हमीरपुर के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश गौतम ने अपनी मर्जी से विद्यालय को हरा रंग से पुताई करा दी थी। जिसको देखकर स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि इस विद्यालय में सभी बिरादरी के बच्चे पढ़ने आते इसको सफेद होना चाहिए।
 

hamirpur.jpg
रंगों को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस तरह का मामला यूपी के हमीरपुर जिले में देखने को मिला है। यह मामला यहां के सरीला तहसील क्षेत्र के भेडी डांडा गांव के गांव का है। बताया जाता यहां के नवीन प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने हरे रंग से पुताई करवा दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने विद्यालय को मदरसे में बदलने का आरोप लगाया है और विद्यालय को सफेद रंग मं किए जाने की मांग की है। वहीं मामले के तूल पकड़ने पर प्रधानाचार्य रातों-रात सफेद रंग में रंगवा दिया। उधर हमीरपुर के डीएम ने बीएसए को जांच के बाद कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
प्रधानाध्यापक बृजेश गौतम ने की मनमानी

जानकारी के मुताबिक ग्राम भेड़ी डांडा में स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश गौतम ने अपनी मर्जी से विद्यालय को हरा रंग से पुताई करा दी थी। जिसको देखकर स्थानीय गोलू द्विवेदी, छोटू द्विवेदी ने विरोध करते हुए कहा कि इस विद्यालय में सभी बिरादरी के बच्चे पढ़ने आते इसको सफेद होना चाहिए। सफेद शांति का प्रतीक है। स्कूल को मदरसा न बनाया जाए वहीं स्थानीय लोगों ने सफेद रंग पुताई कराने की मांग की है।
सफेद रंग कराने के लिए कहा गया था

इस विषय पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय विश्वकर्मा ने बताया कि अध्यापक ने अपनी मर्जी से हरा रंग की पुताई की है अध्यापक से सफेद रंग से पुताई कराने के लिए बोला गया है।
रातों-रात कराया सफेद रंग

वहीं मामला सब जिले के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले के तूल पकड़ने और अफसरों की फटकार के बाद प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रातों-रात स्कूल को हरे रंग के जगह सफेद रंग से रंगवा दिया।
डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मामले की जानकारी होने पर हमीरपुर के जिलाधिकारी चंद्र भूषण त्रिपति ने जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना जायसवाल को पूरे मामले जांच के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो