scriptउफान पर यमुना और बेतवा नदियां, 100 गांवों पर टूटा कहर, ग्रामीणों में फैली दहशत | Flood in Hamirpur | Patrika News

उफान पर यमुना और बेतवा नदियां, 100 गांवों पर टूटा कहर, ग्रामीणों में फैली दहशत

locationहमीरपुरPublished: Sep 11, 2018 09:04:37 am

जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है, सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है…

Flood in Hamirpur

उफान पर यमुना और बेतवा नदियां, 100 गांव पर टूटा कहर, ग्रामीणों में फैली दहशत

हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की यमुना और बेतवा नदियों में एक बार फिर से बाढ़ आने से 100 गांव में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। सड़क पानी मे डूब जाने से 20 गांव का संपर्क टूट गया है। ग्रामीण नाव में मोटर साइकिलें लादकर सड़क के पार जाने को मजबूर हैं। इस बाढ़ से ग्रामीणों में दहशत भर गई है और जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।
पानी-पानी हुआ जिला

यमुना और बेतवा नदियों से घिरा हमीरपुर जिला मुख्यालय पानी पानी हो गया है। दोनों नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। दोनों नदियों का पानी आस-पास के 100 गांव में तबाही मचाने को तैयार हो रहा है। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य के लिए कमर कस के तैयार हो गया है।
प्रशासन ने किया अलर्ट

दोनों नदियों के उफना जाने से प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क कर के हर गांव में लेखपालों को तैनात कर दिया गया है। इंसानों और जानवरों की रक्षा के लिए जिले के सभी विभागों की टीमें सतर्क हो गई हैं। लोगों से नदी के पानी में न जाने और पशुओं के इलाज के लिये पशु पालन विभाग भी तैयार है, लेकिन बाढ़ से ग्रामीण बुरी तरह से दहशत में हैं।
तीन तरफ से पानी से घिरा

आपको बता दें कि दो नदियों के बीच बसा हमीरपुर तीन तरफ से पानी से घिरा हुआ है। दोनों नदियां आगे जाकर मिल जाती हैं और जब दोनों नदियों का जल स्तर बढ़ता है, तब मुख्यालय के आस-पास के 100 गॉव बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। नदियों का पानी इन गांव में तबाही मचाकर लोगों को दाने-दाने को मोहताज कर देता है। इस साल भी डैम से तीसरी बार पानी छोड़े जाने से यमुना, बेतवा नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच जाने से ग्रामीण बुरी तरह से दहशत जदा हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो