ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद प्रधान पक्ष के समर्थकों ने गांव में डीजे के साथ विजय जुलूस निकाला था। उसी दौरान घर के बाहर खड़ी मृतका को जबरन डीजे पर नाचने का प्रयास किया गया था। इस पर परिजनों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। मृतका दीपा जब भी गांव में घर से निकलती थी तो प्रधान समर्थक हूटिंग करते थे जिस बात की जानकारी मृतका ने अपने परिजनों को दी थी।
शनिवार की रात्रि दीपा ने अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। जब सुबह दीपा देर तक कमरे से नहीं निकली तो परिजनों ने जाकर देखा। नजारा देख सभी के होश उड़ गये। दीपा फंदे पर झूल रही थी। घटना के बाद मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है। मृतका के परिजनों का आरोप है की उनकी बेटी की आत्महत्या का कारण चुनाव में जबरन डीजे पर उसे नचाना ही है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।