भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर व्यक्ति परेशान : विशम्भर निषाद
राज्यसभा सदस्य विशम्भर निषाद ने कहाकि, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से किसान, घरेलू महिलाओं तक का बजट गड़बड़ा गया
Published: 26 Feb 2021, 05:57 PM IST
हमीरपुर. समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य विशम्भर निषाद ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहाकि, सरकार की गलत नीतियों के चलते समाज का हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। सपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सपा के राज्यसभा सदस्य विशम्भर निषाद ने कहाकि, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से किसान, घरेलू महिलाओं तक का बजट गड़बड़ा गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि, प्रदेश की जनता अब इस सरकार से ऊब चुकी है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाएगी, तभी उसे राहत मिलेगी।
अब पाइए अपने शहर ( Hamirpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज