scriptलाल सोने की लूट में दो पक्षों में बवाल, हो रहा था अवैध खनन | Illegal mining latest Hindi news in up | Patrika News

लाल सोने की लूट में दो पक्षों में बवाल, हो रहा था अवैध खनन

locationहमीरपुरPublished: Nov 06, 2017 05:20:26 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

रविवार रात को दो पूर्व प्रधान पक्षों के बीच हुए बवाल की जड़ में मौरंग की लूट का मामला सामने आया है।

Illegal mining latest Hindi news in up

हमीरपुर. अवैध खनन को लेकर बदनाम कुरारा ब्लाक में लाल सोने की लूट का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है बेरी गांव में रविवार रात को दो पूर्व प्रधान पक्षों के बीच हुए बवाल की जड़ में मौरंग की लूट का मामला सामने आया है। अवैध खनन में वर्चस्व कायम करने को लेकर हुए झगड़े में पूर्व प्रधान पुत्र गम्भीर रूप से घायल हुआ है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार पहुंचा जेल

जनपद में मौरंग के अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। प्रशासन की तमाम कोशिशों पर अवैध खनन करने वालों के पैंतरे भारी पड़ रहे हैं। खदान वाले गांवों में मौरंग को लेकर पार्टी बन्दियां चल रही हैं और आए दिन झगड़े फसाद होते रहते हैं। बेरी गांव में कल शाम को पूर्व प्रधान स्व. फूल खान के पुत्र आमिर को गांव के पूर्व प्रधान राजेश सिंह के पुत्रों ने गांव के बाजार में घेरकर बन्दूक की बटों से बुरी तरह मारपीट की। जिससे गांव में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी और सीओ सदर एसएन वैभव पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन फानन कार्रवाई करते हुए राजेश सिंह को घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके पुत्र व अन्य हमलावर फरार है। घायल आमिर की ओर से पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें राजेश सिंह, इसके दोनों पुत्रों नीरज, कुलदीप, पतारा गांव के अमित चंदेल सहित एक अज्ञात को नामजद किया गया है।

बेरी में रुक नहीं पा रहा अवैध खनन

हमीरपुर के कुरारा से चार दिन से रात में मौरंग की निकासी ट्रक्टरों द्वारा करके कदौरा क्षेत्र में भेजी जा रही थी। पांच दिन पूर्व मौरंग के खनन को लेकर इन दोनों पक्षों में गाली गलौज हुआ था। तब आमिर ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाया था। तब से दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल बना हुआ था। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। और एक आरोपी को जेल भेजा है। शेष की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो