मृतक के भाई उदय भान ने बताया कि दोनों के बीच विवाद होने पर राम अवतार की मां रूपरानी कुल्हाड़ी लेकर आई थी। घटना के पीछे कोई कारण पता नहीं चल रहा है। उसने गांव के रंजीत पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से गांव में मातम छाया है। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। सीओ व थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। सीओ विवेक यादव का कहना है कि हत्या के कारण का पता नहीं चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा किया जा रहा है।