हमीरपुर मुख्यालय के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला।
मुख्यालय में स्थित चौरादेवी मंदिर में भी कन्या भोज कथा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा शाम को फिर एक बार दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमे महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।
सरीला, नवमी पर भेडी डांडा स्थित ऐतिहासिक महेश्वरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी महिलाओं ने नौ दिन व्रत के बाद जवारों की पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया।
सुबह से कन्या भोज का सिलसिला चलता रहा इस दौरान माता के दर्शन को श्रद्धालु दंडवत होकर मंदिर पहुंचे इस दौरान विशाल जवारा मेला भी निकाला गया।
जिसमें श्रद्धालुओं ने सांगों का प्रदर्शन किया। वही स्कूली बच्चों ने सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मौदहा विकासखंड क्षेत्र के रोहारी ग्राम में माता रानी के नवें दिन पहले समस्त ग्राम व क्षेत्र की कन्याओं को भोजन कराया गया।