script24 घण्टे के बाद यमुना में मिला महिला का शव, मचा हड़कम्प | suspicious death of woman in hamirpur up | Patrika News

24 घण्टे के बाद यमुना में मिला महिला का शव, मचा हड़कम्प

locationहमीरपुरPublished: Jul 17, 2018 02:45:08 pm

विवाहिता के लाश चौबीस घण्टे के बाद पुल से करीब एक किलोमीटर दूर भारत गैस गोदाम के नीचे यमुना नदी में बरामद हुई।

hamirpur

24 घण्टे के बाद यमुना में मिला महिला का शव, मचा हड़कम्प

हमीरपुर. ससुरालियों के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर यमुना पुल से छलांग लगाने वाली विवाहिता के लाश चौबीस घण्टे के बाद पुल से करीब एक किलोमीटर दूर भारत गैस गोदाम के नीचे यमुना नदी में बरामद हुई। लाश मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शव उठाने का विरोध किया। मृतका की मां मृतका के पति को मौके पर बुलाए जाने की मांग पर अड़ी हुई रही।


जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर के गांव भरसा निवासी रामचन्द्र ने अपनी पुत्री रमादेवी की शादी 9 जून 2017 को इसी हमीरपुर थानाक्षेत्र के औरा निप्सी गांव निवासी बाबू उर्फ मुकेश के साथ की थी। पिता का कहना था कि शुरू से ही उमा को ससुराली प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार वो उसे भी ससुराल में होने वाले उत्पीड़न से रूबरू करा चुकी थी। रविवार को उमा देवी ने यमुना पुल से छलांग लगा दी थी।

यह भी पढ़ें – मंत्री अनुपमा जयसवाल ने दिया बयान, कहा अखिलेश यादव की बौखलाहट और खीज को मैं समझ रही हूं


कूदने से पहले उमा ने पुल के पास मछली की दुकान चलाने वाले को अपने पिता का मोबाइल नम्बर भी दे दिया था। पुलिस और स्थानीय गोताखोर उमा देवी की खोजबीन में रविवार से जुटे हुए थे।

यह भी पढ़ें – अखिलेश यादव ने सपा के इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी, कर दिया धमाकेदार ऐलान, आलाकमान ने शुरू की तैयारी

चौबीस घण्टे के बाद कल शाम 6 बजे के आसपास उमा की लाश यमुना पुल के करीब एक किलोमीटर दूर भारत गैस गोदाम के नीचे नदी किनारे से बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है फिलहाल मृतका के परिजनों ससुरालियों को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो