script400 सिपाहियों संग पहुंचेंगे अखिलेश, हमीरपुर को देंगे बड़ी सौगात | UP CM Akhilesh Yadav Rally on 15 December in Hamirpur Latest News | Patrika News

400 सिपाहियों संग पहुंचेंगे अखिलेश, हमीरपुर को देंगे बड़ी सौगात

locationहमीरपुरPublished: Dec 15, 2016 10:31:00 am

12.05 बजे यूपी 100 के वाहनों का फ्लैग आफ करेंगे। 12.15 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। 12.20 पर मंच में उनका स्वागत होगा।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

हमीरपुर। आज यानी 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डायल 100 गाड़ियों का शुभारंभ करने मुख्यालय आ रहे हैं। कार्यक्रम पीजी कालेज कुछेछा के मैदान में रखा गया है, जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट हो चुका है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमीरपुर में एक घंटे का समय गुजारेंगे। वे 12 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा की भूमि में बने हेली पैड पर उतरेंगे। 



12.05 बजे यूपी 100 के वाहनों का फ्लैग आफ करेंगे। 12.15 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। 12.20 पर मंच में उनका स्वागत होगा। इसके बाद 10 मिनट में शिलान्यास, लोकापर्ण, समाजवादी पेंशन एवं कन्या विद्याधन का वितरण करेंगे। 12.45 बजे जनता को सम्बोधित करेंगे। 1.05 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपी इंटेलीजेन्स आरके भारद्वाज की सुरक्षा पर पैनी नज़र रहेगी। उन्होंने हेलीपैड, जनसभा स्थल को देखा। यहां उनकी सुरक्षा के लिए कमांडो कल आ चुके हैं। रातों रात मुख्य मार्ग से डिग्री कालेज तक के मार्ग को बनवाया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 400 सिपाही, 80 एसआई, 24 एसओ, 12 सीओ, 4 जिलों के एसपी एंव 3.5 कंपनी पीएसी का सुरक्षा बल लगाया गया है। जो चप्पे चप्पे में निगरानी रखेगा। 


मुख्यमंत्री के साथ लखनऊ से अधिकारियों की टीम आज रात पहुंच चुकी है। वहीं हमीरपुर महोबा, बांदा फतेहपुर, कानपुर नगर व देहात, जालौन जनपद के पार्टी के पदाधिकारी जनता को अपने अपने क्षेत्र से लाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं। यहां सपाइयों का दावा है कि ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिलेगी। पीजी कालेज में एक विशाल पण्डाल लगाया गया है। दो दिनों में युद्ध स्तर पर कार्य स्थल को सजाया सवारा गया है। हर जगह जगह पर सपा कार्यकर्ताओं की होर्डिंग लगाई हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो