script23 को होना है मतदान लेकिन बाढ़ का सिलसिला जारी, प्रशासन व्यस्त, मचा हाहाकार | Vote of By Election on 23 september | Patrika News

23 को होना है मतदान लेकिन बाढ़ का सिलसिला जारी, प्रशासन व्यस्त, मचा हाहाकार

locationहमीरपुरPublished: Sep 19, 2019 02:17:05 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

जिले में ऐसे समय पर बाढ़ आई है जब यहां सदर सीट पर विधानसभा का उपचुनाव चल रहा है और 23 सितम्बर को मतदान होना है।

23 को होना है मतदान लेकिन बाढ़ का सिलसिला जारी, प्रशासन व्यस्त, मचा हाहाकार

23 को होना है मतदान लेकिन बाढ़ का सिलसिला जारी, प्रशासन व्यस्त, मचा हाहाकार

हमीरपुर. जिले में ऐसे समय पर बाढ़ आई है जब यहां सदर सीट पर विधानसभा का उपचुनाव चल रहा है और 23 सितम्बर को मतदान होना है जिसमें अब मात्र चार दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसी स्थित में प्रशासन के सामने बड़ी उहापोह की स्थित आ गई है। प्रशासन न तो अपने आप को चुनाव पर ही केन्द्रित कर पा रहा है और न ही बाढ़ राहत के काम में जिसकी वजह से बाढ़ पीड़ितों के हालात खराब होते जा रहे हैं। यहां जब यमुना खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है तो वहीं बेतवा में उलटी धारा बहनी शुरू हो गई है।

यमुना का पानी आगे न जा पाने की स्थित में बेतवा के पानी को ठेल मार कर पीछे धकेलने में लगा है। जिसकी वजह से पानी अब मुख्यालय के कई इलाकों में घुस आया है और कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी हो गया है। लोग अपने घर द्वार छोड़-छोड़ कर हाइवे के किनारे डेरा डाले हुए हैं। जिनको राहत देने में प्रशासन फेल होता दिखाई दे रहा है। हालात इतने खराब होते जा रहे हैं कि अब तो मुख्यालय से राठ कसबे को जोड़ने वाले स्टेट हाइवे पर भी पानी आ गया है। जिसकी वजह से इस हाइवे पर यातायात बंद हो गया है। बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन द्वारा राहत कार्य न किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो