scriptनारी सुरक्षा के तहत हुआ गोष्ठियों का आयोजन, छात्राओं को किया जागरुक | women social security and protection in hamirpur | Patrika News

नारी सुरक्षा के तहत हुआ गोष्ठियों का आयोजन, छात्राओं को किया जागरुक

locationहमीरपुरPublished: Dec 08, 2017 02:12:33 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

जिले के कुरारा, भरुआ सुमेरपुर मौदहा कस्बे में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

women social security and protection in hamirpur

हमीरपुर. जिले के कुरारा, भरुआ सुमेरपुर मौदहा कस्बे में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठियों का आयोजन कर सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गैस दौरान एएसपी लाल साहब यादव ने कहा कि आज महिलाऐं किसी भी कार्य में पीछे नही है।हमारा इतिहास भी वीरांगनाओं से भरा पड़ा है। इसलिए बालिकाएं किसी का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त न करें।

छात्राओं को किया जागरुक

कुरारा के बालिका इंटर कालेज में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर नारी सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी छात्राओं को दी गई। सीओ सदर एसएन वैभव पांडेय ने महिला हैल्प लाइन 1090 के सम्बन्ध में विस्तारित जानकारी दी तथा विद्यलय आते जाते समय कोई भी समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही।

सही जवाब देने वालों को किया पुरस्कृत

वहीं ट्रेनी सीओ नईम मंसूरी ने भी छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी दी तथा थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने भी छात्राओं को 200 डायल टिवटर के सम्बन्ध में जानकारी दी। उक्त जानकारी देने के बाद सीओ ने छात्राओं के साथ प्रश्नोत्तरी की सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत भी किया। विद्यलय के प्रधानाचार्य माण्डवी शर्मा वार्ड सभासद रवि गुप्ता तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

विस्तार से दी गई जानकारी

सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार अपर पुलिस अधयक्ष लाल साहब यादव ने कस्बे के ज्ञायात्री बालिका इंटर कालेज में नारी सुरक्षा सप्ताह में कहा कि आज देश की नारियां पुरुषों से कही भी पीछे नहीं हैं। तमाम देश की वीरांगनाओं ने देश का नाम रोशन किया है। पिछले कुछ वर्षों में देश में कुछ ऐसी घटनाएं घटित हुई है। जिससे देश को भी शर्मशार होना पड़ा इससे सबक लेकर देश के कानून में बड़ा बदलाव किया गया। जिससे समाज में नारियां सुरक्षित रह सकें। उन्होंने शासन की योजना 1090 यूपी 100, 1098,181 के बारे मे भी विस्तार से जानकारी दी।

1090 यूपी 100 डायल पर सूचना देने की कही बात

नवनिर्वाचित चेयरमैन कालेज के प्रबन्धन आनन्दी प्रसाद पालीवाल ने कहा कि सरकारों में महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानूनों का इंतेजाम किया है। लेकिन महिलाऐं भी इसका गलत उपयोग न करें गोष्टी का संचालन गणेश शंकर विद्यार्थी एवं नुलं पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार नगर के रहमानिया इंटर कालेज में सीओ अभिषेक यादव ने नारी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में कालेज की छात्राओं को वूमेन हेल्प लाईन 1090 यूपी 100 डायल के बारे में जागरूक करते हुए छात्राओं को निडर हो कर अपने कॉलेज व कोचिंग आने जाने में कोई परेशानी होने पर तुरन्त उक्त नम्बरों पर सूचना देने की बात कही।

अधिकारों के बारे में किया जागरूक

प्रधानाचार्या डॉक्टर रजिया सुल्ताना ने छात्राओं से कहा कि वह किसी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त न करे इसी प्रकार विधा देवी पालीवाल इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज में सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो