scriptभटनेर नगरी की बेटी प्राची बनेगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार की बहू | bhatner Nagari's daughter Prachi will become daughter-in-law of BJP | Patrika News

भटनेर नगरी की बेटी प्राची बनेगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार की बहू

locationहनुमानगढ़Published: Feb 20, 2020 02:01:20 pm

Submitted by:

Anurag thareja

भटनेर नगरी की बेटी प्राची बनेगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार की बहू – हनुमानगढ़ निवासी ज्याणी परिवार की पुत्री है प्राची – पुष्कर में 25 को परिणय सूत्र में बधेंगे प्राची-गिरीश

भटनेर नगरी की बेटी प्राची बनेगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार की बहू

भटनेर नगरी की बेटी प्राची बनेगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार की बहू


भटनेर नगरी की बेटी प्राची बनेगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार की बहू
– हनुमानगढ़ निवासी ज्याणी परिवार की पुत्री है प्राची
– पुष्कर में 25 को परिणय सूत्र में बधेंगे प्राची-गिरीश
मनोज गोयल/अनुराग थरेजा. हनुमानगढ़. भटनेर नगरी की बेटी प्राची ज्याणी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नढ्ढा के परिवार की पुत्रवधू (बहू) बनेगी। हनुमानगढ़ में इस प्रतिष्ठित विवाह को लेकर गरिमामय तरीके से तैयारियां चल रही हैं। टाउन के पुराना बाजार निवासी अजय ज्याणी की पुत्री प्राची और जेपी नढ्ढा के पुत्र गिरीश 25 फरवरी को भगवान ब्रह्मा की ऐतिहासिक नगरी पुष्कर में परिणय सूत्र में बधेंगे। समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। विवाह समारोह के कार्यक्रम हनुमानगढ़, पुष्कर सहित नई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में होंगे। विवाह समारोह की तैयारियां हनुमानगढ़, पुष्कर सहित नई दिल्ली में चल रही हैं। विवाह परम्परागत रीति-रिवाज और रस्मों से होगा। हनुमानगढ़ में 18 फरवरी को ‘भातÓ की रस्म के साथ विवाह समारोह की परम्पराएं आरंभ हो चुकी हैं।
18 फरवरी से 6 मार्च तक चलेंगे आयोजन
हनुमानगढ़. विवाह समारोह हिन्दू रीति-रिवाज और परम्परागत रूप से होगा। हनुमानगढ़ में ‘भातÓ की रस्म हो चुकी है। वहीं धार्मिक नगरी पुष्कर में दो दिवसीय विवाह समारोह होंगे। जिसमें परम्परागत रीति-रिवाज के साथ प्राची और गिरीश परिणय सूत्र में बधेंगे। पुष्कर में विवाह समारोह की रस्में प्रताप महल और गुलाब महल में होंगी। पुष्कर के प्रताप महल में 24 फरवरी को सुबह दस बजे कुलदेवी की पूजा, ग्यारह बजे तिलक और मेहन्दी की रस्म, शाम सात बजे शगुन (रिंग सरैमणी) होगी। 25 फरवरी को सुबह हल्दी की रस्म होगी। शाम साढ़े चार बजे सेहराबंधी की रस्म होगी। शाम सात बजे गुलाब निवास में मिलनी की रस्म अदा की जाएगी और रात्रि साढ़े आठ बजे वर-वधू की वरमाला होगी। रात्रि सवा बारह बजे अग्नि के समक्ष फेरों की रस्म अदा की जाएगी। 29 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और छह मार्च को नई दिल्ली में आशीर्वाद समारोह होंगे।
गौरवान्वित है परिवार
हनुमानगढ़. टाउन निवासी व्यवसायी अजय ज्याणी का परिवार भाजपा के दिग्गज राजनीतिज्ञ जेपी नढ्ढा के साथ रिश्ता तय होने से गौरवान्वित है। अजय ज्याणी की पुत्री प्राची की स्कूली और महाविद्यालयी शिक्षा हिमाचल प्रदेश में हुई और वहीं जेपी नढ्ढा के पुत्र गिरीश की शिक्षा हुई। स्कूली और महाविद्यालयी शिक्षा के समय से ही प्राची और गिरीश एक-दूसरे को जानते और पहचानते थे। वहीं से दोनों परिवार रिश्तेदारी में तब्दील हो गए। मिलनसार अजय ज्याणी और उनकी पत्नी सरोज देवी से जब नढ्ढा परिवार से रिश्ता तय होने के बारे में प्रतिक्रिया चाही गई तो वह भावुकता से बोले, ‘हमें रिश्ते पर गर्व है और बेहद खुशी हैंÓ। अजय ज्याणी के एक पुत्र ज्वैन्द्र ओर एक पुत्री प्राची है। खास बात यह है कि दोनों ही बच्चों की शिक्षा हिमाचल प्रदेश में हुई है।
भटनेर नगरी का पॉलिटिकल कनेक्शन
हनुमानगढ़. जिले का पॉलिटिकल कनेक्शन काफी पुराना है। पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री बलराम जाखड़ की बहन का विवाह गांव लीलांवाली में चौधरी आत्माराम से हुआ है। पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया की बहन का विवाह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला परिवार में हुआ है। पूर्व मंत्री युनुस खान के बेटा व बेटी का विवाह हनुमानगढ़ में हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो