scriptट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बाइक, महिला की मौत | Bike bitten by tractor trolley, woman's death | Patrika News

ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बाइक, महिला की मौत

locationहनुमानगढ़Published: Dec 28, 2018 12:58:43 pm

Submitted by:

adrish khan

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
 

hanumangarh road accident

ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बाइक, महिला की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बाइक, महिला की मौत
– श्रीगंगानगर जा रहे थे बाइक सवार पति-पत्नी
– जंक्शन थाने के सामने कचहरी रोड पर हादसा
हनुमानगढ़. जंक्शन में शुक्रवार सुबह कचहरी रोड पर सडक़ हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि एक जना घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जंक्शन थाने के एसआई जगदीश कड़वासरा ने बताया कि पन्नीवाली निवासी बलविन्द्र सिंह अपनी पत्नी सुखविन्द्र कौर के साथ बाइक पर श्रीगंगानगर जा रहा था। जब वह कचहरी रोड पर जंक्शन थाने के समक्ष पहुंचा तो आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। गति अधिक होने तथा ठंड में ब्रेक ढंग से नहीं लगने के कारण बाइक ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर लगने के कारण पीछे बैठी सुखविन्द्र कौर उछलकर ट्रॉली के पिछले हिस्से टकरा कर सडक़ पर जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि सुखविन्द्र कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलविन्द्र सिंह गंभीर घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सुखविन्द्र कौर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। बलविन्द्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो